सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' छह सितंबर से शुरू होने वाला है। फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अब शो को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जो शो के होस्ट सलमान खान से जुड़ा है।
ग्रैंड प्रीमियर में क्या कुछ होगा खास?
खबर है कि ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर इस बार और भी खास होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान अपने फैंस के लिए एक खास परफॉर्मेंस लेकर आ रहे हैं। सलमान अपने 20 आइकॉनिक गानों पर 20 यादगार डांस मूव्स करते नजर आएंगे।
सलमान खान का यह खास परफॉर्मेंस शो के ग्रैंड प्रीमियर की शाम को और भी धमाकेदार बना देगा। फैंस को उनके पुराने और हिट गानों के साथ उनके फेमस डांस स्टेप्स की झलक देखने को मिलेगी।
ये कंटेस्टेंट आएंगे नजर?
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
ये कंटेस्टेंट होंगे शो का हिस्सा
इस सीजन में कई बड़े नामों के शामिल होने की अटकलें हैं। इन नामों में कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, खुशी दुबे, रैपर शेंटी शर्मा, ईशा रिखी, आम्रपाली दुबे, कनिका मान, इन्फ्लुएंसर आरिश्फा खान, मैरी कॉम, अमन गांधी, काजी तौकीर, गीता बसरा और शोविक चक्रवर्ती शामिल हैं।
बिग बॉस 20
- फोटो : सोशल मीडिया
कब से शुरू होगा शो?
‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स पर देखा जा सकता है। ऐसे में सलमान खान के फैंस के लिए यह एपिसोड काफी खास होने वाला है।
ये भी पढ़ें- मिर्जापुर द मूवी: सीरीज से कितनी अलग है फिल्म? किरदारों में हुआ बदलाव; इन नए कलाकार की भी हुई एंट्री