रॉबर्ट डाउनी जूनियर
'आयरन मैन' फेम लोकप्रिय हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर भगवान श्रीकृष्ण के दीवाने हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद माना कि वे हरे कृष्णा विचारधारा और आंदोलन से काफी प्रभावित रहे। अपनी जिंदगी के कठिन दौर से उबरने में कृष्ण विचारधारा उनके लिए काफी मददगार साबित हुई। भगवद गीता के दर्शन से वे काफी प्रभावित हैं।
रसेल ब्रांड
ब्रिटिश अभिनेता और कॉमेडियन रसेल ब्रांड का भगवान कृष्ण और हरे कृष्णा आंदोलन (इस्कॉन) से गहरा जुड़ाव रहा है। ध्यान साधना में भी उनकी काफी दिलचस्पी रही है। रसेल ब्रांड ने खुद यह स्वीकार किया है कि जीवन के कठिन दौर और नशे की लत से उबरने में 'हरे कृष्ण महामंत्र' ने उनकी मदद की।
हिंदू संस्कृति और रीति-रिवाजों में आस्था के चलते उन्होंने शादी के लिए भी भारत को चुना। साल 2010 में रसेल ने कैटी पेरी से हिंदू रीति रिवाजों से शादी की थी। हालांकि, साल 2012 में दोनों अलग हो गए और तलाक ले लिया।
शॉन मेंडेस
मशहूर सिंगर और पॉप स्टार शॉन मेंडेस भी कृष्ण भक्त हैं। उन्होंने भगवद गीता का अध्ययन किया है। जीवन के मुश्किल दौर में उन्होंने नियमित रूप से मेडिटेशन अभ्यास का सहारा लिया। शॉन मेंडेस को 'हरे कृष्णा' महामंत्र कीर्तन में भी दिलचस्पी लेते देखा गया।
जॉर्ज हैरिसन
दुनिया के मशहूर रॉक बैंड 'द बीटल्स' के लीड गिटारिस्ट दिवंगत जॉर्ज हैरिसन भी भगवान कृष्ण के परम भक्त थे। साल 1960 के दशक में जब वे लोकप्रियता के शिखर पर थे, तब मानसिक सुकून और आध्यात्मिक खोज ने उन्हें भारतीय दर्शन और सनातन धर्म की तरफ आकर्षित किया। भगवान कृष्ण के प्रति उनकी भक्ति रही। साथ ही उन्होंने इस्कॉन आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। जॉर्ज का हिट गाना 'माई स्वीट लॉर्ड' भी भगवान कृष्ण के प्रति उनकी अगाध आस्था को दिखाता है। उन्होंने हरे कृष्णा महामंत्र का भी दुनियाभर में प्रचार किया था। बता दें कि साल 2001 में जॉर्ज इस दुनिया को छोड़ गए।