फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: ग्रैंड प्रीमियर में सलमान करेंगे खास परफॉर्मेंस, आइकॉनिक गानों से सजेगी शाम; क्या कुछ होगा खास?

Fri, 04 Sep 2026 10:49 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan: ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर इस बार और भी खास होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान अपने फैंस के लिए एक खास परफॉर्मेंस लेकर आ रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 
 
विज्ञापन
बिग बॉस 20 सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' छह सितंबर से शुरू होने वाला है। फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अब शो को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जो शो के होस्ट सलमान खान से जुड़ा है। 
विज्ञापन


ग्रैंड प्रीमियर में क्या कुछ होगा खास? 
खबर है कि ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर इस बार और भी खास होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान अपने फैंस के लिए एक खास परफॉर्मेंस लेकर आ रहे हैं। सलमान अपने 20 आइकॉनिक गानों पर 20 यादगार डांस मूव्स करते नजर आएंगे।

सलमान खान का यह खास परफॉर्मेंस शो के ग्रैंड प्रीमियर की शाम को और भी धमाकेदार बना देगा। फैंस को उनके पुराने और हिट गानों के साथ उनके फेमस डांस स्टेप्स की झलक देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन

ये कंटेस्टेंट आएंगे नजर? 

सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
ये कंटेस्टेंट होंगे शो का हिस्सा
इस सीजन में कई बड़े नामों के शामिल होने की अटकलें हैं। इन नामों में कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, खुशी दुबे, रैपर शेंटी शर्मा, ईशा रिखी, आम्रपाली दुबे, कनिका मान, इन्फ्लुएंसर आरिश्फा खान, मैरी कॉम, अमन गांधी, काजी तौकीर, गीता बसरा और शोविक चक्रवर्ती शामिल हैं। 
विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
कब से शुरू होगा शो?
‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स पर देखा जा सकता है। ऐसे में सलमान खान के फैंस के लिए यह एपिसोड काफी खास होने वाला है। 

ये भी पढ़ें- मिर्जापुर द मूवी: सीरीज से कितनी अलग है फिल्म? किरदारों में हुआ बदलाव; इन नए कलाकार की भी हुई एंट्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें