फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर शौरी: एक्टर को मिली जान से मारने की धमकी, सीजेपी प्रदर्शन की आलोचना करना पड़ा भारी; जानें क्या लिखा

Wed, 14 Oct 2026 02:04 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Ranvir Shorey Complaint: बीते दिनों रणवीर शौरी ने सीजेपी प्रोटेस्ट पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय साझा की थी। इसके बाद अब एक्टर ने मुंबई पुलिस में कुछ समय से धमकियों भरे ईमेल मिलने की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
रणवीर शौरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रणवीर शौरी ने बीते दिनों सीजेपी स्ट्रीट प्रोटेस्ट की आलोचना की थी। अब एक्टर ने यह खुलासा किया है कि इसके बाद उन्हें कई तरह की धमकियां मिलनी शुरू हो चुकी हैं। जानें क्या है मामला? 

धमकियां मिलने पर क्या बोले रणवीर? 

विज्ञापन

अभिनेता रणवीर शौरी ने आरोप लगाया है कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन की आलोचना करने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिली हैं। उन्होंने धमकी भरे ईमेल के स्क्रीनशॉट X पर साझा किए और साइबर अधिकारियों तथा मुंबई पुलिस से मदद मांगी।
उन्होंने बताया कि एक ईमेल, जो कथित तौर पर राज परिहार नाम के किसी व्यक्ति द्वारा भेजा गया था, उसमें अपशब्दों का प्रयोग किया गया था और दावा किया गया था कि भेजने वाला शौरी के ठिकाने और गतिविधियों पर नजर रख रहा है। भेजने वाले ने अभिनेता पर अपनी मर्जी से हमला करने की धमकी भी दी।

विज्ञापन
Trending Videos

रणवीर शौरी - फोटो : इंस्टाग्राम ranvirshorey

क्या था रणवीर का पोस्ट?
रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, ‘हैलो साइबर दोस्त, कृपया ध्यान दें कि मुझे इन दो ईमेल खातों से निम्नलिखित धमकियां प्राप्त हुई हैं। धन्यवाद।’ इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही है। कोई है जो उनकी हर गतिविधियों पर नजर रख रहा है।
अभिनेता के पोस्ट के बाद मुंबई पुलिस ने उनके पोस्ट का जवाब दिया और उनसे डायरेक्ट मैसेज के जरिए अपने संपर्क विवरण साझा करने को कहा। शौरी ने कार्रवाई के लिए पुलिस को धन्यवाद दिया और धमकियों के संबंध में एक आधिकारिक शिकायत भी दर्ज कराई।
 

 

क्यों किया था सीजेपी का विरोध? 
कुछ दिनों पहले एक्टर रणवीर शौरी ने सीजेपी के स्ट्रीट विरोध प्रदर्शन की आलोचना की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘संसद और मतदान में अपनी संख्या दिखाएं, सड़कों पर नहीं! और अगर ये रास्ते अन्यायपूर्ण लगते हैं, तो अदालतों का सहारा लें! यही लोकतांत्रिक तरीका है! सड़कों पर कब्जा करना और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और कानून व्यवस्था को बंधक बनाना असल में‘लोकतंत्र की हत्या।’
 

 


 
विज्ञापन

खोसला का घोसला 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @tandavfilmsentertainment
वर्कफ्रंट पर क्या कर रहे रणवीर?
काम की बात करें तो रणवीर शौरी की अगली फिल्म 'खोसला का घोसला 2' है। यह फिल्म अगले साल 5 मार्च को रिलीज होगी। इसमें पहली फिल्म के भी कई कलाकार नजर आएंगे। रणवीर के अलावा इसमें अनुपम खेर, बोमन ईरानी, तारा शर्मा, किरण जुनेजा और परवीन डबास भी होंगे। जबकि नए कलाकारों में फिल्म से रवि किशन और दिव्य खोसला भी जुड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें