Bigg Boss 20: शो 'बिग बॉस 20' में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। अब नए एपिसोड में एक तरफ अरिश्फा का हंगामा देखने को मिला। तो वहीं दूसरी ओर सलमान खान घरवालों की क्लास लेते दिखे। जानिए नए एपिसोड में क्या रहा खास।
इन दिनों 'बिग बॉस 20' में काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। रिलीज हुए नए एपिसोड में टास्क के दौरान घरवालों के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला है। साथ ही अगले एपिसोड के प्रोमो की झलक भी सामने आई है।
विज्ञापन
घरवालों को मिला कठिन टास्क
बिग बॉस 20 में इस हफ्ते के राशन टास्क को लेकर घर में काफी तनाव देखने को मिला। इस टास्क में घरवालों को आने वाले हफ्ते के लिए राशन जुटाना था। हालांकि, इसके लिए उन्हें एक मुश्किल टास्क पूरा करना था। घरवालों को राशन पाने के लिए अपने किसी एक साथी की लाइफलाइन कुर्बान करनी थी। इसी बात को लेकर घर में चर्चा शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला गरमा गया।
टास्क का समय शुरू होते ही घरवाले इस बात पर चर्चा करने लगे कि आखिर किसकी लाइफलाइन कुर्बान की जाए। इसी दौरान कनिका मान ने सुझाव दिया कि अरिश्फा खान की लाइफलाइन खत्म कर देनी चाहिए। कनिका का कहना था कि अगर अरिश्फा घर में नहीं रहेंगी, तो घर का माहौल ज्यादा शांत हो जाएगा।
गुस्से में अरिश्फा ने फेंके कुशन
कनिका की इस बात से अरिश्फा खान काफी नाराज हो गईं। जब उन्हें पता चला कि घरवाले उनकी लाइफलाइन खत्म करने के बारे में सोच रहे हैं, तो वह अपना गुस्सा काबू नहीं कर पाईं। उन्होंने लिविंग एरिया में रखे कुशन फेंकने शुरू कर दिए और हंगामा करने लग गईं। अरिश्फा के बर्ताव को देख घरवाले भी हैरान नजर आए।
सलमान लेंगे घरवालों की क्लास
अगले एपिसोड के प्रोमो में सलमान खान घरवालों की क्लास लेते नजर आए। सलमान ने काजी को स्काउट के कान पर बीते दिनों थूकने पर जमकर सुनाया। वहीं हाल ही में आसिफ और लव गिल के बीच हुई लड़ाई को लेकर भी सलमान ने आसिफ की क्लास ली। उन्होंने कहा कि आपका बर्ताव गलत था।