दिवंगत गायिका आशा भोसले की आज 08 सितंबर को जयंती है। इस मौके पर एआर रहमान ने 'आशा फॉरएवर' गाना रिलीज किया है। यह गाना एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बना है।
रहमान का गाना 'आशा फॉरएवर'
- फोटो : Youtube @ARRahman
गाने की शुरुआत ब्लैक एंड व्हाइट थीम के साथ होती है। कॉन्सर्ट में रहमान गाना गा रहे होते हैं और अचानक आशा ताई आती हैं। फैंस खुशी से झूम उठते है।
रहमान का गाना 'आशा फॉरएवर'
- फोटो : Youtube @ARRahman
इसके बाद आशा भोसले परफॉर्मेंस देती हैं। इसमें उनकी जीवन यात्रा भी दिखाई गई है। बचपन से लेकर सफलता के शीर्ष तक पहुंचने तक, संघर्ष की झलक भी है।
रहमान का गाना 'आशा फॉरएवर'
- फोटो : Youtube @ARRahman
उस खूबसूरत लम्हे को भी गाने में पिरोया गया है, जब आशा भोसले और पंचम दा ने साथ में गायिकी की। एआई से बने गाने में आशा ताई बाद में आरडी बर्मन की यादों को निहारती दिखी हैं।
रहमान का गाना 'आशा फॉरएवर'
- फोटो : Youtube @ARRahman
इस गाने में कई फिल्मी हस्तियों की भी झलक है। करण जौहर, आलिया भट्ट, श्रेया घोषाल के अलावा तीनों खान यानी आमिर, शाहरुख और सलमान खान भी हैं।
रहमान का गाना 'आशा फॉरएवर'
- फोटो : Youtube @ARRahman
जनाई भोसले भी इस गाने में दादी के साथ नजर आई हैं। आशा ताई के साथ जनाई पोज देती दिखी हैं। बता दें कि रियल लाइफ में दादी और पोती के बीच गजब की बॉन्डिंग थी।
'आशा फॉरएवर' गाना
- फोटो : Youtube @ARRahman
आशा ताई और रहमान की परफॉर्मेंस देखते हुए दिवंगत एक्टर सुनील दत्त और नरगिस भी पहुंचे। संजय दत्त अपने माता-पिता के साथ बैठे नजर आए हैं। एआई से बना यह नजारा रियल लग रहा है।
'आशा फॉरएवर' गाना
- फोटो : Youtube @ARRahman
आशा भोसले क्रिकेट में दिलचस्पी रखती थीं। सचिन तेंदुलकर के साथ उनका काफी आत्मीय रिश्ता था। दोनों के बीच मां-बेटे जैसा प्यार था। इस गाने में भी सचिन अपनी पत्नी अंजलि के साथ नजर आए हैं।
गाना 'आशा फॉरएवर'
- फोटो : वीडियो ग्रैब
इनके अलावा सायरा बानो और दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की झलक भी इस गाने में है।
'आशा फॉरएवर' गाना
- फोटो : Youtube @ARRahman
इस गाने में पंचम दा और आशा ताई के बीच जुगलबंदी वाला सीन दर्शकों को काफी पसंद आया है।
'आशा फॉरएवर' गाना
- फोटो : Youtube @ARRahman
चर्चित गायिका श्रेया घोषाल और आशा ताई साथ में नजर आ रही हैं।
'आशा फॉरएवर' गाना
- फोटो : Youtube @ARRahman
अभिनेत्री जान्हवी कपूर की झलक भी आशा भोसले के साथ इस गाने में नजर आई है।
'आशा फॉरएवर' गाना
- फोटो : Youtube @ARRahman
आशा भोसले और एआर रहमान के बीच अच्छी बॉन्डिंग थी। दोनों ने कई हिट गाने भी साथ में दिए।
'आशा फॉरएवर' गाना
- फोटो : Youtube @ARRahman
इस दृश्य में आशा ताई संगीत की एक प्रस्तुति देती दिखी हैं।
'आशा फॉरएवर' गाना
- फोटो : Youtube @ARRahman
बता दें कि हिंदी सिनेमा में आठ दशकों तक अपनी आवाज का जादू बिखेरने वालीं दिवंगत गायिका आशा भोसले की आज 93वीं जयंती है। 12 अप्रैल 2026 को वे दुनिया को अलविदा कह गईं।