फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बिग बाॅस’ इवेंट में सलमान की स्वैग वाली एंट्री, गौरव खन्ना के अलावा सीजन 19 के कई कंटेस्टेंट्स आए नजर

Fri, 12 Dec 2025 11:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19: हाल ही में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ खत्म हुआ, इस सीजन के विनर टीवी एक्टर गौरव खन्ना बने। ‘बिग बॉस’ के मेकर्स ने शुक्रवार को एक इवेंट मुंबई प्लान किया, जिसमें होस्ट सलमान खान और रियलिटी शो के कई कंटेस्टेंट्स नजर आए। जानिए, इवेंट में कौन-कौन शामिल हुआ। 

विज्ञापन
बिग बॉस इवेंट में सलमान खान, गौरव खन्ना और नतालिया - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘बिग बॉस 19’ को रियलिटी शो के मेकर्स सबसे बेस्ट सीजन मान रहे हैं। शो खत्म होने के बाद भी एक खास इवेंट मुंबई में रखा गया। इस इवेंट में ‘बिग बॉस’ के होस्ट सलमान खान भी शामिल हुए। साथ ही शो के विनर गौरव खन्ना भी पहुंचे। इनके अलावा इवेंट में किन प्रतियोगियों ने शिरकत की, जानिए। 

विज्ञापन


सलमान खान की दबंग एंट्री
‘बिग बॉस’ से जुड़े इवेंट में सलमान खान की दबंग एंट्री देखने को मिली। सलमान को फोटो पोज देने के लिए पैपराजी बार-बार कहते रहे। सलमान ने भी पैपराजी का मन रखा और अपने जाने-पहचाने स्टाइल में फोटो क्लिक करवाई।  


विनर गौरव खन्ना पत्नी संग इवेंट में आए
‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना बने हैं। वह भी इस इवेंट में अपनी पत्नी आंकाक्षा के साथ पहुंचे। इस क्यूट कपल ने पैपराजी के कहने पर जमकर फोटो क्लिक करवाई। आंकाक्षा का लुक भी इवेंट में काफी चर्चा में रहा। गौरव के अलावा ‘बिग बॉस 19’ कई प्रतियोगी इवेंट में शामिल हुए।  
विज्ञापन

 
देसी छोरे मृदुल तिवारी का दिखा जलवा
इस इवेंट में इंफ्लुएंसर मृदुल तिवारी का जलवा देखने को मिला। इवेंट से पहले फैंस उनके साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए एक्साइटेड दिखे। वह बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना के काफी करीब थे, उन्हें अपना बड़ा भाई मानते थे। 
 


प्रणीत मोरे लेकर नतालिया तक ने इवेंट में की शिरकत 
इस इवेंट में 'बिग बॉस 19' के प्रतियोगी स्टैंडअप काॅमेडियन प्रणीत मोरे, एक्ट्रेस नीलम गिरी और नतालिया नजर आईं। 
 
 
 
 

 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें