रियलिटी शो बिग बॉस 19 के वीकएंड का वार में कुछ ना कुछ बड़ा होता है। वीकएंड का वार में शो के होस्ट सलमान खान प्रतियोगियों की हफ्ते भर की रिपोर्ट देते हैं और उन्हें डांट लगाते हैं। अब एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान को अमाल मलिक और शहबाज बदेशा की दोस्ती को लेकर टिप्पणी करते देखा जा रहा है। साथ ही उनकी गलतियों का भी एहसास करा रहे हैं। देखें प्रोमो।
सलमान ने अमाल मलिक को किया आगाह
शो के नए प्रोमो की शुरुआत में देखा जाता है कि सलमान खान, अमाल मलिक से कहते हैं, ‘आप कई बार लड़ जाते हैं और गुस्सा करते हैं। वो भी अपने एक दोस्त की वजह से, जिसका नाम है शहबाज बदेशा।’ इस पर अमाल ने सलमान से कहा, ‘लेकिन मैंने शहबाज से भी कहा था कि मालती के करियर को लेकर, जो उसने बोला था वो गलत था।’ आगे सलमान ने कहा, 'सच बात ये है कि आप शहबाज की बातों से प्रभावित हो रहे हैं।’
‘जिस तरह प्यार में नफरत आ सकता है, वैसे…’
आगे प्रोमो में सलमान ने शहबाज से कहा, ‘आपको ये एहसास नहीं हो रहा है। जिस प्रकार प्यार में नफरत हो जाता है, उस प्रकार दोस्ती में भी मनमुटाव हो सकता है। आपको नहीं पता है कि आप अमाल को लेकर कितने पोजेसिव हो चुके हैं।’
यह खबर भी पढ़ें:
120 Bahadur: वीकएंड पर कुछ यूं रहा ‘120 बहादुर’ का हाल, फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
शो को लेकर क्या है अपडेट?
रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॉस 19 से खबर आ रही है कि कुनिका सदानंद शो से बाहर हो गई हैं। उनके एलिमिनेशन के बाद, एक और नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू हुई। अब बिग बॉस 19 के बाकी आठ प्रतियोगियों के नॉमिनेट होने की खबर है। आज वीकएंड का वार में क्या होता है, यह देखना दिलचस्प होगा।