फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: बर्तन को लेकर ‘बिग बॉस’ के घर में छिड़ी महाभारत; फरहाना भट्ट ने किसको कहा छिपकली और गधा? जानें

Thu, 02 Oct 2025 01:55 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 Promo: हाल ही में बिग बॉस 19 का एक प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें फरहाना भट्ट, अशनूर और अभिषेक में जोरदार भिड़ंत होती दिख रही है।
विज्ञापन
बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 19 को शुरू हुए पांच हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं। शो में आए दिन बवाल होता रहता है। आज गुरुवार को शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें कैप्टन फरहाना भट्ट, अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के बीच बर्तन को लेकर घमासान होता नजर आ रहा है। साथ ही फरहाना सारी हदें पार करती दिख रही हैं। 

फरहाना ने दिखाया असली रूप

विज्ञापन

आज दशहरा के अवसर पर बिग बॉस 19 के आगामी एपिसोड का प्रोमो रिलीज हुआ है। इस प्रोमो की शुरुआत में देखा जाता है कि फरहाना तेजी से आती हैं और अशनूर को कहती हैं कि मैंने कितनी बार कहा कि बर्तन खाली करो। इसके जवाब में अशनूर कहती हैं, ‘अरे फरहाना मुझे बात नहीं करनी जाओ।’ फिर इतना सुन फरहाना ने कहा, ‘ऐसे-ऐसे मत करो, काम करके दिखाओ। साथ ही उस गधे को भी बोलो काम करने के लिए।’ आपको बताते चलें कि फरहाना ने अभिषेक बजाज को गधा कहा। 
 


अभिषेक का फूटा गुस्सा
वीडियो में देखा जाता है कि अभिषेक बजाज, फरहाना से कहते हैं, ‘मैं कुछ काम नहीं करूंगा, जाके कर लो।’ इसके जवाब में फरहाना ने कहा, ‘मैं कोई नौकर नहीं हूं, जो तुम्हारा काम करूं, मत करो।’ फिर अभिषेक ने फरहाना को नौकरानी कहा, जिसपर फरहाना ने अभिषेक को कहा कि वो उनके जैसे लोगों को नौकर रखती हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Ramayana: ‘रामायण’ के मेकर्स ने खास अंदाज में दी दशहरा की शुभकामनाएं; फैंस हो गए निराश, कर डाली ये मांग


फरहाना ने अशनूर को छिपकली कहा
यह नया प्रोमो सभी दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। प्रोमो में देखा जाता है कि फरहाना, अशनूर को छिपकली कहती हैं। इसपर अशनूर आगबबूला हो जाती हैं और फरहाना से भिड़ने के लिए बढ़ जाती हैं, लेकिन वहां मौजूद प्रतियोगियों ने दोनों को रोकने का प्रयास किया। 

बिग बॉस  19 के बारे में
'बिग बाॅस 19' की बात करें तो इस शो में इस बार टीवी एक्टर गौरव खन्ना, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर, फिल्म एक्टर जीशान कादरी, सिंगर अमान मलिक के अलावा कई प्रतियोगी शामिल हैं। सलमान खान शो को वीकएंड पर आकर होस्ट करते हैं। प्रतियोगियों की जमकर क्लास भी लेते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें