बिग बॉस 19 में आए दिन कुछ ना कुछ बवाल हो रहा है। शो को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा हो चुके हैं। आज शुक्रवार को बिग बॉस 19 का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें आवेज दरबार को लेकर नेहल और अमाल मलिक में जोरदार बहस हुई। इसके बाद नेहल को रोते हुए देखा गया है। चलिए जानते हैं आखिर क्या हुआ।
शो के नए प्रोमो में दिखता है कि अमाल मलिक नेहल चुडासमा से कहते हैं, 'अगर आवेज के प्रति सहानुभूति हमसे ज्यादा है, तो फिर आवेज ही है।’ इसके जवाब में नेहल कहती हैं, ‘अगर आपको दुख हो रहा है, तो आप देखो।’ फिर अमाल उठ खड़े होते हैं और तेजी से नेहल की ओर जाते हैं, पीछे से आवाज आती है कि अमाल नहीं, अमाल नहीं।
फूट-फूटकर रोने लगीं नेहल
आगे वीडियो में देखा जाता है कि जब अमाल, नेहल पर आगबबूला होते हैं और उन्हें डांटते हैं, तो नेहल भावुक हो जाती हैं। उन्होंने कहा, 'अमाल के लिए 50 बार सहानुभूति दिखाई, तब उसको एकबार भी नहीं दिखा। भाढ़ में जाओ तुम लोग, मैंने अंदर रूम में बैठकर चीजें सुनी हैं।' ये बोलते हुए नेहल की आंखों से लगातार आंसू गिरते रहते हैं और वो फूट-फूटकर रोती दिखती हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
OG Worldwide Box Office Collection day 1: ओपनिंग डे पर 'ओजी' का धमाका, मेकर्स का दावा- 'कमाई 150 करोड़ पार'
शानदार होने वाला है वीकएंड वार
इस बार शो में मृदुल तिवारी, आवेज दरबार, अशनूर कौर, नीलम गिरी, गौरव खन्ना और प्रणित मोरे को नॉमिनेट किया गया है। अब इन 6 कंटेस्टेंट्स में से कौन इस हफ्ते घर से बेघर होगा ये वीकएंड वार पर पता चलेगा। ये आगामी शनिवार और रविवार बेहद ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि प्रतियोगियों के कारनामों की भी रिपोर्ट पेश की जाएगी।