फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: क्या अमाल मलिक पर दिल हार बैठीं नीलम गिरी? शहबाज बदेशा ने सिंगर से कहा, ‘लड़की है कमाल-बेमिसाल…’

Wed, 24 Sep 2025 10:57 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amaal-Neelam: बिग बॉस 19 का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें नीलम गिरी के क्रश के बारे में बात हो रही है। देखें वीडियो। 

विज्ञापन
नीलम गिरी और अमाल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी की चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 में आए दिन दिलचस्प बातें सामने आती हैं। शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ, जिसमें शहबाज बदेशा, नीलम गिरी से उनके प्यार के बारे में जानना चाह रहे हैं। इसपर अमाल का जिक्र भी होता है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर। 

क्या अमाल को प्यार करती हैं नीलम गिरी?

विज्ञापन

बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में दिखता है कि शहबाज बदेशा, नीलम गिरी से सवाल करते हैं कि इस घर में उनका क्रश कौन है? साथ ही पूछते हैं कि अगर उन्हें अपना बॉयफ्रेंड ढूंढ़ना हो तो वो किसे चुनेंगी? इसके जवाब में नीलम ने कहा, ‘अच्छा गुंडा जैसे।’ फिर शहबाज कहते हैं, ‘तुम्हें किसी को प्यार का इजहार करना था, तो वो किसको करेंगी? बोलो ना क्या वो अमाल है?’ इसपर वो कहती हैं, ‘नही बताएंगी।’
 


अमाल की तरफ जाती हैं नीलम गिरी
आगे वीडियो में देखा जा सकता है कि शहबाज बदेशा कहते हैं, ‘अमाल... लड़की है कमाल-बेमिसाल, एकबार हां कर तू।’ इसके आगे शहबाज गाना गाते हुए कहते हैं, ‘तू मेरी जानी, मैं तेरा जाना, मैं तेरे पास…।’ फिर प्रोमो में देखा जाता है कि नीलम गिरी चुपके से भागते हुए अमाल मलिक के बेड की तरफ जाती हैं और प्यारे अंदाज में उन्हें जगाने का प्रयास करती हैं। इसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: National Film Awards: जब शाहरुख हो रहे थे परेशान, तो रानी ने सीधे गले में पहना दिया मेडल; वीडियो हुआ वायरल

इस बार का बिग बॉस है कुछ खास
‘बिग बॉस 19’ इसबार कुछ अलग अंदाज में वापस आया है। इस बार इसमें शो में भाग लेने वाले प्रतियोगी मिलकर अपनी सरकार बना रहे हैं। शो में टीवी एक्टर गौरव खन्ना, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर, फिल्म एक्टर जीशान कादरी, सिंगर अमान मलिक, इंफ्लुएंसर आवेज दरबार, तान्या मित्तल के अलावा कई प्रतियोगी शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें