फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women Health: 'पैडमैन' से लेकर 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' तक, महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती ये फिल्में

Wed, 24 Sep 2025 10:46 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

National Women's Health and Fitness Day Special: बॉलीवुड की कई फिल्में महिलाओं की सेहत पर बनी हैं। ये महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती हैं। आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
टॉयलेट, पैडमैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'नेशनल वुमेन हेल्थ एंड फिटनेस डे' हर साल सितंबर के आखिरी बुधवार को मनाया जाता है। इस साल यह 24 सितंबर को मनाया जा रहा है। यह दिन इसलिए मनाया जाता है कि ताकि महिलाओं के स्वास्थ्य और फिटनेस की अहमियत के बारे में बताया जा सके। बॉलीवुड में महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर कई फिल्में बनी हैं। आज हम इन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं।
विज्ञापन

फिल्म 'पैडमैन' में अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
पैडमैन
अक्षय कुमार और राधिका आप्टे की अदाकारी वाली फिल्म 'पैडमैन' साल 2018 में रिलीज हुई। इसमें महिलाओं के स्वास्थ्य का मुद्दा उठाया गया। इस फिल्म में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखाई गई, जिसने महिलाओं के लिए सस्ता सेनेटरी पैड बनाया। फिल्म में इस बात पर जोर दिया गया कि महिलाएं माहवारी के वक्त गंदे और पुराने कपड़ों का इस्तेमाल न करें। 

टॉयलेट एक प्रेम कथा - फोटो : इंस्टाग्राम
टॉयलेट एक प्रेम कथा
अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की अदाकारी वाली फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा (2017)' भी महिलाओं के स्वास्थ्य का मुद्दा उठाती है। इसमें यह दिखाने की कोशिश की गई है कि अगर महिलाएं बाहर शौच के लिए जाती हैं तो उन्हें किन दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इससे उनकी सेहत भी खराब होती है। इस फिल्म को काफी सराहा गया।

यह खबर भी पढ़ें: Haq Teaser: जारी हुआ 'हक' का टीजर, दमदार किरदार में नजर आए इमरान हाशमी और यामी गौतम

जनहित में जारी - फोटो : इंस्टाग्राम
जनहित में जारी
फिल्म 'जनहित में जारी (2022)' में दिखाया है कि आज के समय में गर्भ निरोधक का इस्तेमाल करना महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए कितना जरूरी है। इससे अनचाहे गर्भ को रोका जा सकता है और गर्भपात के दौरन होने वाली मौतों को रोका जा सकता है। नुसरत भरूचा ने फिल्म में एक कंडोम बेचने वाली महिला का किरदार निभाया है। इस फिल्म को भी काफी सराहना मिली है।

विक्की डोनर में आयुष्मान और यामी - फोटो : इंस्टाग्राम
विक्की डोनर
साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म में लड़कियों के बांझपन के बारे में दिखाया गया है। आयुष्मान खुराना और यामी गौतम की अदाकारी वाली यह कॉमेडी फिल्म शुक्राणु दान के विषय को उठाती है। फिल्म में बताने की कोशिश की गई है कि प्रजनन स्वास्थ्य का एक समाधान शुक्राणु दान भी हो सकता है।
विज्ञापन

चोरी चोरी चुपके चुपके - फोटो : सोशल मीडिया
चोरी चोरी चुपके चुपके
साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' में सरोगेसी के मुद्दे को उठाया गया। सलमान खान, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा की अदाकारी वाली इस फिल्म में यह दिखाने की कोशिश की गई कि अगर कोई महिला मां नहीं बन सकती तो वह सरोगेसी के जरिए मां बन सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें