'बिग बॉस 19' की शुरुआत के बाद से ही अब घर में ड्रामा और इमोशन्स की राइड शुरू हो गई है। पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स के आते ही बिग बॉस ने उनपर बम फोड़ दिया और किसी एक कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करने के लिए कह दिया जिसे पूरे सीजन सोने के लिए बेड नहीं मिलेगा। बस फिर क्या था, इसके बाद शुरू होगा घर में घमासान और इस पर बहस शुरू हो गई कि किसे पूरे सीजन के लिए बेड से वंचित रखा जाए और कौन अनडिजर्विंग है। चलिए आपको बताते हैं आखिर हाउसमेट्स ने किस कंटेस्टेंट का नाम लिया है जो शो के लायक उन्हें नहीं लगता।
ज्यादातर लोगों ने लिया मृदुल तिवारी का नाम
'बिग बॉस तक' के पोस्ट के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के रहने वाले पॉपुलर यूट्यूबर मृदुल तिवारी को ज्यादातर लोगों ने इस सजा के लिए नॉमिनेट किया है। जी हां, ज्यादातर कंटेस्टेंट्स ने मृदुल का ही नाम लिया है जब उनसे पूछा गया कि कौन सा कंटेस्टेंट शो के लायक नहीं है। मेकर्स द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में भी मृदुल दूसरे कंटेस्टेंट्स के आगे अपनी बात रखते हुए नजर आ रहे हैं, हालांकि इस दौरान काफी गहमा-गहमी भी देखी जा सकती है।
प्रोमो में खूब दिखी लड़ाई
मेकर्स द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में भी साफ देखा जा सकता है कि बिग बॉस ने घोषणा की कि घर के अंदर बेड सिर्फ 15 हैं जबकि सदस्य 16। यानी एक ऐसा कंटेस्टेंट है जिसे बिग बॉस ने सबसे कम दिलचस्प मानते हुए ‘कम इंटरेस्टिंग’ का टैग दे दिया। यह सुनकर घरवाले हैरान रह गए और माहौल अचानक गर्म हो गया। मजेदार यह रहा कि इस बार फैसला खुद बिग बॉस ने नहीं सुनाया बल्कि घरवालों को ही चुनना पड़ा कि उनमें से कौन सबसे कम दिलचस्प है।
ये खबर भी पढ़ें:
Parineeti Chopra: परिणीति और राघव के घर जल्द गूंजने वाली है किलकारी, एक्ट्रेस ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी
इस सीजन कौन-कौन आया?
इस सीजन में अशनूर कौर, कुनिका सदानंद और गौरव खन्ना के अलावा कई नामचीन और नए चेहरे शामिल हुए हैं। इनमें जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, आवेज दरबार, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, नतालिया जेनोशेक, प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी और अमाल मलिक।