रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का आगाज हो चुका है। शो में एंटरटनेमेंट की अलग-अलग फील्ड से कई कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। सिंगर अमाल मलिक भी शो का हिस्सा बने हैं। इस फैसले पर उनके भाई और मशहूर सिंगर अरमान मलिक का क्या रिएक्शन था? क्या वह अपने भाई के इस फैसले को सपोर्ट करते हैं? इस बारे में अरमान ने ट्विटर पोस्ट के जरिए अपना नजरिया साझा किया है।
अरमान ने कहा- ‘अमाल साहब को कौन समझाए?’
एक यूजर ने अरमान मलिक के एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पूछा कि अमाल के बिग बॉस में शामिल होने पर उनका क्या रिएक्शन था? इस पर अरमान जवाब देते हैं, ‘जाहिर तौर पर शो उनके लिए नहीं था। लेकिन अमाल भाई साहब को कौन समझाए? चलिए बोर्डिंग स्कूल समझकर कुछ मस्ती करके वापस आ जाएंगे। अभी बहुत गाने पेंडिंग हैं।’
ये खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss-19: मनवीर के बाद बिग बॉस में पहुंचा ग्रेटर नोएडा का ये यूट्यूबर, कंटेस्टेंट शहनाज के भाई को हराया
भाई का हौसला भी बढ़ाया
आगे एक और ट्वीट में अरमान अपने भाई अमाल मलिक का हौसल बढ़ाते हैं। वह लिखते हैं, ‘जीत कर आना शेरखान।’ साथ ही वह दूसरे प्रतियोगियों को भी अलर्ट करते हैं और लिखते हैं, ‘बाकी लोगों को बेस्ट ऑफ लक।’ दरअसल, शो में अमाल मलिक को बहुत खर्राटे लेते हुए देखा गया है।
अमाल ने क्यों अपने परिवार से दूरी बनाई थी जानिए?
कुछ महीने पहले एक साेशल मीडिया पोस्ट के जरिए सिंगर अमाल मलिक ने जानकारी दी थी कि वह क्लिनिकल डिप्रेशन से ग्रस्त हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने इसके लिए बहुत हद तक परिवार को दोषी माना। साथ ही परिवार से दूरी बनाने की बात भी की। लेकिन बाद में उन्होंने वो पोस्ट डिलीट कर दी। मगर इस फैमिली इश्यू के बीच उन्होंने अपने भाई अरमान के साथ रिश्ते को सहज और कभी ना टूटने वाला बताया था। अब जब अमाल ‘बिग बॉस 19’ में शामिल हुए हैं तो भाई अरमान उन्हें पूरा सपोर्ट कर रहे हैं।