घर में ऐसा कौन था जिसके साथ रहना मुश्किल लगा?
मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहती, लेकिन कुछ लोग ऐसे थे जो ठीक से नहीं नहाते थे या वाशरूम का इस्तेमाल सही ढंग से नहीं करते थे। घर के अंदर ड्यूटी बटी हुई थी, इसलिए एक-दूसरे का ख्याल रखना पड़ता था। वाशरूम साफ करने वालों के लिए सतर्क रहना पड़ता था। कभी समय पर बर्तन नहीं धुलते थे, कभी सफाई नहीं होती थी। मैं बहुत साफ-सुथरे तरीके से जीती हूं। हाइजीन और सिस्टम मेरे लिए जरूरी है, इसलिए घर में कौन से लोग आएंगे और उनका रहन-सहन कैसा होगा, यह सोचकर ही मन में दबाव आता था।
क्या आपको लगा कि आपका एविक्शन अनफेयर था?
नहीं, मुझे ऐसा बिल्कुल नहीं लगा। जिन भी प्रतियोगियों को बाहर किया गया, वो वोटर्स के आधार पर हुआ। मेकर्स का इसमें कम हाथ होता है। लोग कहानियां जरूर बनाते हैं, लेकिन मुझे किसी तरह का अन्याय महसूस नहीं हुआ। हां, बसीर और नेहल जब बाहर हुए तब दुख हुआ क्योंकि उनमें क्षमता थी। अगर वो उलझते नहीं और गेम पर सीधा ध्यान देते, तो शायद और आगे जा सकते थे। लेकिन वोट कम मिलने के कारण उनका बाहर जाना तय था।
यह खबर भी पढ़ें: गुरुवार को मुंबई में होगी धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा, कार्यक्रम का नाम होगा ‘जिंदगी का जश्न’; उमड़ेगा बाॅलीवुड
घर में कौन डबल गेम खेल रहा था?
कई लोगों ने कहा कि अमाल मलिक सामने कुछ कहते हैं और बाद में सबके सामने माफी मांग लेते हैं। मेरे साथ भी ऐसा हुआ। कई बार गुस्सा आया और फिर तुरंत माफी भी मिली। इस वजह से उन्हें दोहरा व्यवहार करने वाला कहा गया। लेकिन मैं मानती हूं कि हर इंसान की अपनी पर्सनैलिटी होती है। हो सकता है अमाल असल जिंदगी में ऐसे न हों। शायद वह गेम को सुरक्षित तरीके से खेलना चाहते हों ताकि किसी को नाराज़ न करना पड़े। मुझे लगता है यह दोगलापन नहीं बल्कि रणनीति थी।
कुनिका सदानंद और सलमान खान
- फोटो : एक्स