फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की थी। इसके बाद वीकएंड में भी फिल्म न अच्छी कमाई की। हालांकि अब फिल्म की कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है। आज बुधवार को फिल्म कुछ खास कमाई करती नजर नहीं आ रही है। जानिए क्या रहा फिल्म का हाल।
फिल्म ने 13वें दिन कितनी कमाई की?
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने आज बुधवार यानी 13वें दिन खबर लिखे जाने तक 94 लाख रुपये कमा लिए हैं। अभी देर रात तक कलेक्शन बढ़ सकता है। वहीं इसने मंगलवार को 1.8 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि सोमवार को 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था। यह दिखा रहा है फिल्म की कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है।
फिल्म का कुल कलेक्शन
इस फिल्म की कुल कमाई की बात करें, तो इसने अभी तक 13 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 65.94 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
यह खबर भी पढ़ें: 120 Bahadur Vs Masti 4 Box Office Collection: किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक मारी माजी? जानें बुधवार की कमाई