फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: सलमान के शो पर नजर आ सकती हैं अनोखी मेहमान, यूएई की हबूबू की देश में चर्चा; जानिए क्या है मामला

Wed, 02 Jul 2025 01:03 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 First Contestant: सलमान खान का सबसे चर्चित शो बिग बॉस का 19वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इस शो के लिए पहले कंटेस्टेंट का नाम नाम सामने आ रहा है, जो आपको चौंका सकता है।

विज्ञापन
बिग बॉस - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 इस बार धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है। इस बार कुछ ऐसा होने वाला है, जो आजतक नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस शो के लिए पहले प्रतियोगी का नाम सामने आ चुका है, जिनके बारे में जान आप हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं इस कंटेस्टेंट के बारे में। 

विज्ञापन


इंसानों से भी आगे है ये कंटेस्टेंट
'बिग बॉस 19' में इस बार कुछ बिल्कुल अनोखा होने वाला है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस शो की पहली कंटेस्टेंट का नाम फाइनल हो चुका है, जिसका नाता भारत से नहीं बल्कि यूएई से है। 'बिग बॉस 19' में इस बार यूएई की एआई रोबोट डॉल 'हबूबू' आने वाली है, जो बिग बॉस के घर में प्रतियोगियों में से एक के रूप में प्रवेश करेगी। ऐसा पहली बार होगा, जब इंसानों से परे कोई चीज इंसानों के बीच समय बिताएगा। 
 



कौन है हबूबू?
हबूबू कोई साधारण रोबोट नहीं है। यूएई में डिजाइन की गई यह रोबोट अपनी अनोखी विशेषताओं, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और हिंदी सहित सात भाषाओं में बातचीत करने के लिए जानी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि ये सभी प्रकार के कार्यों में सक्षम है। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Bade Achhe Lagte Hain: ऋषभ और भाग्यश्री की झूठी शादी का सच क्या आएगा सामने? सीरियल में दिखेगा नया ट्विस्ट

कब आ रहा बिग बॉस 19?
सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस का 19वां सीजना अगस्त महीने में आने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक इसका आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। इस नए सीजन के लिए कई सेलेब्स का नाम सामने आया, लेकिन किसी पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें