दर्शकों की समझ से परे अमाल-फरहाना की दोस्ती
अमाल और फरहाना की बातचीत पर नेटिजन्स के रिएक्शन आ रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'फरहाना घर में फैशन क्वीन है'। कमेंट बॉक्स में तान्या मित्तल और फरहाना के फैंस अपनी-अपनी पसंदीदा प्रतिभागी को सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अमाल के पास कोई और है ही नहीं, जिससे बात कर सके'। एक यूजर ने लिखा, 'अमाल और फरहाना का समझ नहीं आता वे दोस्त हैं या दुश्मन'।
टॉप सात प्रतिभागियों के बारे में गौरव और शहबाज की चर्चा
एक अन्य प्रोमो में गौरव खन्ना और शहबाज बात करते दिख रहे हैं। दोनों प्रतिभागी घर के अंदर टॉप सात प्रतिभागियों के बारे में चर्चा कर रहे हैं। गौरव शहबाज से पूछते हैं, 'तेरे को क्या लगता है? टॉप 7 बोल'। इस पर शहबाज कहते हैं, 'तुम तो हो ही। तुम, प्रणित, मैं, अमाल और तान्या'।