फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: इस कंटेस्टेंट का हुआ शॉकिंग एविक्शन, फिर बिग बॉस के ट्विस्ट ने बदल दिया गेम

Sat, 20 Sep 2025 11:43 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 Eviction: 'बिग बॉस 19' के घर से एक और कंटेस्टेंट का पत्ता साफ हो गया है। हालांकि बिग बॉस ने बाद में ऐसा खेल खेला है जिससे पूरा गेम और समीकरण बदल गए।
विज्ञापन
बिग बॉस 19 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ लगातार दर्शकों को चौंका रहा है। हर हफ्ते नए-नए मोड़ और ड्रामा के बीच अब चौथा वीकेंड का वॉर दर्शकों के सामने आने वाला है। सलमान खान एक बार फिर घरवालों की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे, लेकिन इस बार शो में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर किसका सफर यहां थम जाएगा।
विज्ञापन


नॉमिनेशन में पांच कंटेस्टेंट फंसे
इस हफ्ते के नॉमिनेशन में पांच घरवाले खतरे के घेरे में हैं। इनमें अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, नेहल चुडासमा, बसीर अली और प्रणीत मोरे शामिल हैं। शुरुआत में कयास लगाए जा रहे थे कि प्रणित घर से बाहर होंगे, लेकिन ताजा जानकारी ने सभी को चौंका दिया है। बिग बॉस के अपडेट्स देने वाले पेज ने बताया है कि प्रणित नहीं बल्कि नेहल घर से एविक्ट हो गई हैं।



ये खबर भी पढ़ें: Kantara Chapter 1: 'कांतारा चैप्टर 1' के हिंदी ट्रेलर को लॉन्च करेंगे ऋतिक रोशन, ऋषभ शेट्टी ने दी जानकारी
विज्ञापन


एविक्शन में छुपा है ट्विस्ट
‘बिग बॉस’ के इतिहास में ट्विस्ट और सरप्राइज हमेशा खास रहे हैं। बीते हफ्ते जहां डबल एविक्शन में नगमा मिराजकर और नतालिया शो से बाहर हो गई थीं, वहीं अब कहा जा रहा है कि नेहल को सीधे बाहर भेजने के बजाय एक गुप्त कमरे यानी सीक्रेट रूम में रखा जा सकता है। वहां से वह घरवालों की हर गतिविधि पर नजर रखेंगी और सही समय पर वापसी कर सकती हैं। जी हां, ताजा जानकारी के मुताबिक नेहल को सीक्रेट रूम में भेज दिया गया है। अगर ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर यह शो की कहानी को और रोमांचक बना देगा।



घर के नए कैप्टन अभिषेक बजाज
इससे पहले घर में कैप्टेंसी टास्क भी पूरा हुआ और अमाल मलिक के बाद अब अभिषेक बजाज कप्तान बन गए हैं। अभिषेक ने जिम्मेदारी संभालते ही सभी को उनकी ड्यूटी सौंप दी। हालांकि, इस प्रक्रिया के दौरान गौरव खन्ना और बसीर अली के बीच गरमागरमी देखने को मिली। दोनों के बीच हुई तीखी बहस ने माहौल और भी तनावपूर्ण बना दिया।

सलमान खान की क्लास 
वीकेंड का वॉर हमेशा से घरवालों के लिए सबसे कठिन समय होता है। इस बार भी सलमान खान कंटेस्टेंट्स से सवाल पूछते नजर आएंगे कि आखिर कौन ऐसा खिलाड़ी है, जो सबकी नजरों से बचकर आगे बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि कई सदस्य एकमत होकर गौरव खन्ना का नाम लेंगे और शो के नियमों के मुताबिक उन्हें सजा भी दी जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके चेहरे पर कालिख पोती जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें