अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ मूवी डेट पर गए। उन्होंने अपनी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' देखी। उनकी मौजूदगी ने फिल्म के प्रति लोगों के उत्साह को और बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हैं।
अक्षय ने पैपराजी को दिए पोज
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना काफी स्टाइलिश लग रहे थे। दोनों ने साथ में अच्छा वक्त बिताया। मुंबई में सिनेमा हॉल के बाहर अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी को प्यार से पकड़ा हुआ था। इस बीच वह पैपराजी को पोज दे रहे थे।
बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म
हिट फ्रैंचाइजी 'जॉली एलएलबी' की तीसरी फिल्म में अक्षय कुमार जॉली मिश्रा और अरशद वारसी जॉली त्यागी की भूमिका में हैं। इसमें सौरभ शुक्ला, गजराज राव, अमृता राव और हुमा कुरैशी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये की कमाई की। इस कमाई को औसत बताया जा रहा है।
मूवी रिव्यू पढ़ें:
Jolly LLB 3 Movie Review: अक्षय-अरशद की भिड़ंत मजेदार, हंसी-न्याय का मजबूत संगम; ड्रामा थोड़ा जरूरत से ज्यादा
जॉली एलएलबी 3
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
अक्षय कुमार ने किया ट्वीट
कानूनी पचड़ों के बाद फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसकी रिलीज पर अक्षय कुमार ने ट्वीट किया 'आज केस नंबर 1722 की सुनवाई होगी। कोर्ट अब शुरू हो गया है! 'जॉली एलएलबी 3' अब सिनेमाघरों में है। अपनी टिकटें बुक करें।'
फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया
फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अमर उजाला ने फिल्म को 3.5 स्टार की रेटिंग दी है। समीक्षक ने लिखा है 'जॉली एलएलबी 3' एंटरटेनमेंट और सामाजिक संदेश दोनों का मेल है। अक्षय और अरशद की टक्कर, सीमा बिस्वास का भावुक अभिनय, राम कपूर की मजबूत वकालत और गजराज राव का दमदार भ्रष्ट कारोबारी का किरदार, ये सब फिल्म को देखने लायक बनाते हैं। हालांकि, ओवरड्रामेटिक सीन्स, कमजोर महिला किरदार और फीका संगीत इसकी चमक कुछ कम कर देते हैं।'