फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 19' में हो गया 'खेला', डबल एविक्शन में बाहर हुए यह दो कंटेस्टेंट्स; फैंस को लगा झटका

Sat, 25 Oct 2025 11:43 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के घर में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दो मजबूत कंटेस्टेंट्स का पत्ता एक साथ ही शो से साफ हो गया है। 
विज्ञापन
बिग बॉस 19 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 19' के घर में इस हफ्ते एक नहीं बल्कि दो-दो कंटेस्टेंट्स घर से बेघर हुए हैं। दिलचस्प बात ये है कि दोनों कंटेस्टेंट्स बीते कुछ दिनों से सिर्फ एक-दूसरे के साथ ही नजर आ रहे थे। अब इन दोनों का ही पत्ता साफ हो गया है। आपको बता दें बसीर अली और नेहल चुड़ासमा का सफर बिग बॉस में खत्म हो गया है। बिग बॉस तक की एक्स पोस्ट के मुताबिक इस बार ना तो कोई सीक्रेट रूम का ट्विस्ट है और ना ही कोई और बड़ा मोड़। इस बार सीधे-सीधे नेहल और बसीर को घर से बेघर कर दिया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

वीकेंड का वार पर तान्या को सपोर्ट 
बता दें दूसरी ओर वीकेंड का वार पर सलमान खान ने घरवालों की क्लास लगाई। इस दौरान तान्या काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने शहबाज से बातचीत में कहा कि जब उनका कुनिका से झगड़ा हुआ, तो नीलम ने हमेशा उनके खिलाफ बातें कीं। इसी मुद्दे पर वीकेंड का वार में सलमान खान ने नीलम की जमकर क्लास लगाई।
 
#WeekendKaVaar Promo - Salman Khan schools Neelam on friendship and support Tanya pic.twitter.com/8jhdIbD0pw

— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 24, 2025

नीलम और नेहल की सलमान ने लगाई क्लास 
सलमान ने कहा- 'तान्या ने कभी तुम्हारे पीछे कुछ नहीं बोला, वो तुम्हारी सच्ची दोस्त थी, लेकिन तुमने हमेशा उसके बारे में बातें कीं।' उन्होंने यह भी जोड़ा कि 'नीलम सिर्फ तान्या की वजह से नहीं दिखती और तान्या भी नीलम की वजह से नहीं। यही बात अशनूर और अभिषेक पर भी लागू होती है।' सलमान के इन शब्दों से तान्या की आंखों में फिर आंसू आ गए, जबकि दर्शकों को उनका यह समर्थन बहुत पसंद आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें