आप कैसे याद रहना चाहती हैं - सबसे कंट्रोवर्शियल या शांत और सुलझी हुई?
मैं सिर्फ याद रहना चाहती हूं। मुझे कंट्रोवर्सी या साइलेंस की परवाह नहीं। मैं अपनी सच्चाई दिखाना चाहती हूं। लोग 48 घंटे में ड्रामा भूल जाते हैं, लेकिन जो सच है और जो आप खुद हैं, वही लंबा चलता है। बिग बॉस में मैं दिखाऊंगी कि मैं शांत भी हूं, लेकिन कभी भी दब कर नहीं बैठती।
सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर कितनी एक्साइटेड हैं?
यह एक ड्रीम मोमेंट है। मैं पहले ही इस दिन की कल्पना कर रही थी कि किस तरह से मैं उनका सामना करूंगी। यह सिर्फ एक सेलिब्रिटी मिलना नहीं है, बल्कि यह सीखने का और अपने आप को टेस्ट करने का मौका है।
ये खबर भी पढ़ें: Mafia Teaser: हनी सिंह के गाने 'माफिया' का टीजर हुआ रिलीज, नरगिस संग रोमांस करते दिखेंगे रैपर
अगर सलमान आपको ‘वीकेंड का वार’ में डांट दें, तो आप रियलिटी में कैसे रिएक्ट करेंगी?
यह वाकई मुश्किल है, क्योंकि मैं अपनी राय पर दृढ़ हूं। लेकिन मैं उन्हें सम्मान दूंगी। मैं उनका अनुभव मानती हूं, लेकिन अपनी बात भी रखूंगी। जैसे किसी टीचर को मैं समझाती हूं, वैसे। मैं बहस नहीं करूंगी सिर्फ विवाद के लिए, लेकिन अगर मेरी पर्सनैलिटी पर सवाल उठाया गया, तो मैं अपना पक्ष रखूंगी।
इन्फ्लूएंसर तान्या मित्तल
- फोटो : instagram/tanyamittalofficial
इन्फ्लूएंसर तान्या मित्तल
- फोटो : instagram/tanyamittalofficial
इन्फ्लूएंसर तान्या मित्तल
- फोटो : instagram/tanyamittalofficial