फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: अमाल के 'बिग बॉस 19' में हिस्सा लेने पर आई पिता डब्बू मलिक की प्रतिक्रिया, कर दिया कन्फर्म?

Sun, 24 Aug 2025 12:27 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Daboo Malik on Amaal Mallik Promo: हाल ही में 'बिग बॉस 19' के मेकर्स की ओर से एक सिंगर के हिस्सा लेने का प्रोमो शेयर किया है जिसके बाद अमाल मलिक के शो में नजर आने की अटकलों को हवा मिल गई। अब उनके पिता ने इसी पर प्रतिक्रिया देकर इसे कन्फर्म भी कर दिया है।
विज्ञापन
डब्बू मलिक - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी की दुनिया का सबसे विवादित और पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस हर बार अपने नए सीजन के साथ सुर्खियों में रहता है। इस बार भी शो का 19वां सीजन शुरू होने जा रहा है और सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है कि मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं।
विज्ञापन


मेकर्स ने शेयर किया प्रोमो
शो के मेकर्स ने हाल ही में एक प्रोमो जारी किया। इसमें एक कंटेस्टेंट स्टेज पर आते हुए दिखता है और बैकग्राउंड में गाना ‘कौन तुझे’ गूंजता है। दिलचस्प बात यह रही कि कंटेस्टेंट का चेहरा जानबूझकर ब्लर कर दिया गया। लेकिन जैसे ही ये गाना बजा, फैंस ने तुरंत अंदाजा लगा लिया कि ये आवाज और धुन सिर्फ अमाल मलिक की ही हो सकती है।
 


पिता डब्बू मलिक की प्रतिक्रिया से हुआ कन्फर्म
इस चर्चा को और हवा तब मिली जब अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक ने शो के प्रोमो पर इमोजी के जरिए प्रतिक्रिया दी। पिता डब्बू के इसी प्रोमो पर कमेंट के बाद ये कंफर्म हो गया कि अमाल शो में नजर आएंगे।
विज्ञापन




निजी संघर्षों से गुजरे हैं अमाल
पिछले कुछ समय से सिर्फ म्यूजिक ही नहीं, बल्कि अमाल मलिक की पर्सनल लाइफ भी अक्सर खबरों में रही है। कुछ महीने पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स में बताया था कि वह क्लिनिकल डिप्रेशन जैसी गंभीर समस्या से जूझ चुके हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया था कि परिवार की परिस्थितियों और रिश्तों में तनाव ने उन्हें मानसिक रूप से काफी प्रभावित किया। इसीलिए फैंस का मानना है कि अगर वो बिग बॉस जैसे शो में आएंगे, तो यह उनके लिए एक नया और साहसी कदम होगा।

कौन-कौन और हो सकते हैं घर के सदस्य
खबरों के मुताबिक, इस बार शो में और भी चर्चित चेहरे दिखाई दे सकते हैं। माना जा रहा है कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फेम जीशान कादरी, कई रियलिटी शोज में नजर आ चुके बसीर अली और एक्टर अभिषेक बजाज भी घर में एंट्री करेंगे। शो 24 अगस्त से शुरू हो रहा है और दर्शक इसे कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर देख सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें