फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prithviraj Sukumaran: पृथ्वीराज की फिल्म 'आई, नोबॉडी' का पहला लुक, निर्देशक के जन्मदिन के मौके पर आया पोस्टर

Sat, 23 Aug 2025 11:16 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prithviraj Sukumaran's I Nobody First Look: साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की अपकमिंग फिल्म ‘आई, नोबॉडी’ का पहला लुक सामने आ गया है। खुद एक्टर ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
विज्ञापन
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन एक बार फिर दर्शकों के सामने एक दमदार किरदार के साथ लौट रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘आई, नोबॉडी’ का पहला पोस्टर शनिवार को रिलीज किया गया। इस खास मौके को निर्देशक निसाम बशीर के जन्मदिन से जोड़कर और भी खास बनाया गया।

विज्ञापन


पोस्टर में दिखा रहस्यमयी अंदाज
पहले लुक में पृथ्वीराज सुकुमारन का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। वो कैमरे की ओर पीठ करके खड़े हैं और उनके सामने भारी भीड़ दिखाई दे रही है। बैरिकेड्स और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी यह संकेत देती है कि फिल्म की कहानी सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर होगी। फैंस इस लुक को देखकर उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
 


ये खबर भी पढ़ें: Karan Johar: पॉडकास्ट करने वालों को करण जौहर ने क्यों लताड़ा? बोले- ‘यह सब बंद होना चाहिए’
विज्ञापन


किसके बैनर तले बन रही है फिल्म?
यह फिल्म पृथ्वीराज प्रोडक्शंस और E4 एक्सपेरिमेंट्स के बैनर तले बनाई जा रही है। प्रोड्यूसर सुप्रिया मेनन, मुकेश आर. मेहता और सीवी सारथी हैं। अप्रैल में पूजा और मुहूर्त शॉट के साथ शूटिंग की शुरुआत हुई थी। अब फर्स्ट लुक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की जिज्ञासा को और बढ़ा दिया है।

दमदार कलाकारों की होगी मौजूदगी
'आई, नोबॉडी’ में सिर्फ पृथ्वीराज ही नहीं बल्कि कई जाने-माने चेहरे दिखाई देंगे। इनमें पार्वती थिरुवोथु, अशोकन, मधुपाल, हक्किम शाजहान, लुकमान अवरन, गणपति और विजय फोर्ट शामिल हैं। हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कास्ट देखकर यह साफ है कि दर्शकों को एक पावरफुल परफॉर्मेंस से भरपूर फिल्म मिलने वाली है।

पृथ्वीराज की पिछली फिल्में
पृथ्वीराज को हाल ही में कायोजे ईरानी के निर्देशन में बनी ‘सरजमीन’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने विजय मेनन का किरदार निभाया था—एक ऐसा इंसान जो पिता होने और सैनिक की जिम्मेदारी के बीच उलझा हुआ है। फिल्म में काजोल और इब्राहिम अली खान भी मुख्य भूमिकाओं में थे। दर्शकों ने इस इमोशनल ड्रामा को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया।

‘दायरा’ में भी दिखेंगे पृथ्वीराज
इसके अलावा, पृथ्वीराज जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान भी लीड रोल में होंगी। अप्रैल में करीना ने फिल्म की टीम के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि वह प्रिथ्वीराज के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें