फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में टूट रहे रिश्ते,नॉमिनेशन को लेकर विवियन और शिल्पा के बीच हुई तू तू-मैं मैं

Thu, 19 Dec 2024 03:54 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ निर्माताओं ने नया प्रोमो जारी किया, जिसमें विवियन और शिल्पा एक दूसरे से बहस करते हुए नजर आए। दोनों के बीच नॉमिनेशन की प्रक्रिया को लेकर जमकर बहस हुई। 
 
विज्ञापन
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘बिग बॉस 18’ जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, शो में असल रिश्तों की पहचान हो रही है। गुरुवार को निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वीडियो साझा किया, जिसमें विवियन और शिल्पा आमने-सामने नजर आए। दोनों के बीच जमकर बहस हुई। यह तकरार तब हुई जब बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन के उलटफेर की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें घर के सदस्यों को नॉमिनेटेड सदस्यों की जगह किसी अन्य सदस्य को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट करना था।
विज्ञापन


क्यों हुई विवियन और शिल्पा के बीच तू तू-मैं मैं
सामने आए प्रोमो में देखा जा सकता है कि नॉमिनेशन टास्क के दौरान विवियन ने यामिनी को सेव करते हुए सारा को नॉमिनेट कर दिया। इस बात से नाराज शिल्पा शिरोडकर को यह कहते हुए सुना गया कि आज आपने यामिनी को सेव किया इसलिए आप पूरी तरह से कन्फ्यूज हैं। इस पर जवाब देते हुए विवियन ने कहा, “सारा से समस्या है क्या आपको? जिसके जवाब में शिल्पा ने कहा मुझे समस्या यह है कि आपने 70 दिन की रिलेशनशिप को 20 दिन की रिलेशनशिप से तौला है।”
Mukesh Khanna: सोनाक्षी के बाद मुकेश खन्ना ने रणबीर कपूर पर कसा तंज, फिल्म 'रामायण' में कास्टिंग पर उठाए सवाल
विज्ञापन


करण ने कहा डर गए है विवियन
प्रोमो में यह भी देखा गया कि करण विवियन को यह कह रहे हैं कि उन्होंने यामिनी को इसलिए सेव किया, क्योंकि वह बाकि लोगों से डर गए हैं। करण ने कहा, “विवियन ने यामिनी को क्यों बचाया इसका साफ कारण है कि करण जी बाकी लोगों से डर गए हैं।” इसके जवाब में विवियन ने कहा कि करण तुम्हारा नजरिया मेरे किसी काम का नहीं है।


 कशिश ने रजत को किया नॉमिनेट
इस बीच कशिश ने श्रुतिका अर्जुन को सेव करते हुए, रजत दलाल को नॉमिनेट कर दिया। इसका कारण उन्होंने बताया कि बाकी लोग मेरे काफी करीबी हैं और रजत उनके बाद हैं, जिससे रजत काफी नाराज और दुखी नजर आएं। नई चुनौतियों और टास्क के बीच घरवालों के रिश्ते बिखरते नजर आ रहे हैं। 
Bhoot Bangla: वामिका के बाद अक्षय की 'भूत बंगला' में हुई इस अभिनेत्री की एंट्री? जानिए कौन हैं खूबसूरत अदाकारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें