रजत को लगाई लताड़
चाहत पांडे ने सबसे पहले रजत दलाल के बार में बात की और उन्हें काफी लताड़ लगाते हुए 'पलटू' कहा। चाहत ने कहा कि वह बिग बॉस के घर में सबसे ज्यादा रजत के कारण ही रोइ हैं। उन्होंने कहा कि रजत ने उन्हें बहुत परेशान किया है और वह अपनी बात पर नहीं टिकते। चाहत ने कहा कि रजत दोस्त बनाने के लायक नहीं हैं। पहले वह एक के पास जाकर बोलते हैं कि मैं तुम्हारे साथ ही, फिर दूसरे के पास जाकर भी बोलते हैं कि मैं तुम्हारे साथ हूं। उनकी बात का कोई भरोसा नहीं है।
अविनाश पर भड़कीं चाहत
अविनाश के बारे में बात करते हुए चाहत ने कहा कि उन्हें बिलकुल तमीज नहीं हैं। शो में जो उन्होंने मेरे चरित्र के बारे में खराब बातें बोली हैं, वो मुझे बहुत बुरी लगीं। अविनाश ने बहुत अपमानजनक बातें बोली हैं, बहुत नीचा दिखाया है, इसलिए मेरी मम्मी जब घर में आईं तो उन्होंने भी अविनाश के खिलाफ आवाज उठाई। अगर मेरी जगह अविनाश की बहन होती तो क्या वो तब भी ऐसी ही बातें बोलते?
ईशा का कोई वजूद नहीं
चाहत ने ईशा सिंह को वैंप बताया है। चाहत का कहना है कि ईशा को मेरी जगह पर एविक्ट हो जाना चाहिए था, क्योंकि वो अविनाश के बिना कुछ भी नहीं है। चाहत ने कहा ईशा ने अविनाश को अपना नौकर बनाकर रखा हुआ है। अविनाश उसके लिए सब कुछ कर रहा है और वो खुशी-खुशी सबकुछ उससे करवा रही है। अविनाश के बिना ईशा का घर में कोई वजूद नहीं है।
विवियन के साथ कैसे रहे रिश्ते
चाहत ने कहा कि शुरुआत में विवयन के साथ उनके झगड़े हुए, लेकिन बाद में सब ठीक हो गया। उन्हें पहले विवियन के बोलने का अंदाज पसंद नहीं था, जिसके खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई। हालांकि, बाद में विवियन ने अपनी जुबान संभाली और अच्छे से बात की। वहीं, चाहत ने करण वीर और चुम दरांग को विजेता बनते हुए देखने की इच्छा जताई।