फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: बिग बॉस की यूनिकॉर्न ट्रॉफी से है अंकित गुप्ता का खास रिश्ता, फैंस ने प्रियंका को दिया यह सम्मान

Mon, 06 Feb 2023 11:15 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस शो के विनर की प्राइज मनी का खुलासा तो पहले ही हो चुका है, लेकिन अब दर्शकों को इस सीजन की चमचमाती ट्रॉफी भी देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि इस ट्रॉफी का एक्स कंटेस्टेंट अंकित गुप्ता से स्पेशल कनेक्शन है।
विज्ञापन
अंकित और प्रियंका - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 16’ अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ गया है। शो में कंटेस्टेंट एक दूसरे को मात देकर ट्रॉफी जीतने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। ‘बिग बॉस’ के घर में अब केवल छह ही कंटेस्टेंट रह गए हैं, जिन्होंने सलमान खान के ग्रैंड फिनाले वीक में अपनी जगह बनाई है। इस शो के विनर की प्राइज मनी का खुलासा तो पहले ही हो चुका है, लेकिन अब दर्शकों को इस सीजन की चमचमाती ट्रॉफी भी देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि इस ट्रॉफी का एक्स कंटेस्टेंट अंकित गुप्ता से स्पेशल कनेक्शन है।

 

विज्ञापन

अंकित गुप्ता - फोटो : social media

‘बिग बॉस’ सीजन 16 के शुरुआत में अंकित गुप्ता ने प्रियंका चहर चौधरी के साथ एंट्री ली थी। दर्शकों के अनुसार वह घर के सबसे शांत और काफी सुलझे हुए कंटेस्टेंट रहे हैं। एक तरफ जहां प्रियंका शो की सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं और अपनी लड़ाई को लेकर घर में मशहूर हैं। वहीं दूसरी तरफ अंकित गुप्ता बेवजह कभी किसी से उलझते हुए नजर नहीं आए। इसी कारण उन्हें घर में पोपट और चम्मच कहा जाता है।

Pathaan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पठान ने मचाया तहलका, कमाई के मामले में केजीएफ-2 को छोड़ा पीछे

अंकित गुप्ता - फोटो : social media

 शो के होस्ट सलमान खान ने भी इस सीजन में उन्हें बार-बार सोने के लिए खूब ताना मारा था। इस सीजन में सलमान खान यह कहते हुए नजर आए  कि अंकित यूनिकॉर्न के साइन के नीचे सोते हैं। यही नहीं, शेखर सुमन ने भी अंकित को गार्डन एरिया में बने हुए यूनिकॉर्न के साइन के नीचे सोने के लिए एक अवॉर्ड दिया था। जो ट्रॉफी अंकित को दी गई थी उसमें भी  यूनिकॉर्न का साइन बना हुआ था। अब इसी को सोशल मीडिया पर फैंस प्रियंका चहर चौधरी के साथ कनेक्ट कर रहे हैं और साथ ही उनकी ट्रॉफी के साथ तस्वीरें एडिट कर रहे हैं।

Kapil Sharma: लोगों को पसंद नहीं आया 'अलोन' में कपिल शर्मा का सीरियस अंदाज, बोले- जबर्दस्ती की एक्टिंग...

विज्ञापन

अंकित गुप्ता - फोटो : social media

बता दें कि अंकित गुप्ता ‘बिग बॉस’ में नौ हफ्ते का सफर ही काट पाए थे। शो में उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला था, लेकिन वोटिंग के हिसाब से उन्हें इस शो से अपने कम योगदान के लिए एविक्ट होना पड़ा था। घर से बेघर होने के बाद भी अंकित गुप्ता ने लगातार प्रियंका चौधरी को सपोर्ट किया है और सोशल मीडिया पर उन्हें ही विनर बता रहे हैं। अब देखते हैं कि इस बार ‘बिग बॉस’ सीजन 16 की ट्रॉफी कौन जीतता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें