जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाकर मशहूर हुए अभिनेता डैनियल क्रेग अपनी नई फिल्म 'वेक अप डेड मैन: ए नाइव्स आउट मिस्ट्री' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म से जुड़ा एक ताजा अपडेट सामने आया है। खबर है कि अभिनेता जेरेमी रेनर भी इस फिल्म से जुड़ गए हैं। दोनों अभिनेताओं को एक साथ देखने के लिए दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है।