फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB OTT 2: अविनाश सचदेव ने 'फुकरा इंसान' को बताया 'ओवरस्मार्ट',अभिषेक मल्हान ने ऐसे दिया एक्टर की बात का जवाब

Sun, 09 Jul 2023 09:39 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस ओटीटी 2 अविनाश सचदेव ने अभिषेक मल्हान को ओवर-स्मार्ट बताया है। उन्होंने कहा कि जब राय बनाने और साझा करने की बात आती है, तो अभिषेक ओवर-स्मार्ट की तरह व्यवहार करते हैं। 
विज्ञापन
अभिषेक मल्हान और अविनाश सचदेव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। शो के होस्ट सलमान खान वीकेंड का वार में घर के सदस्यों से पूछताछ जारी रखेंगे। वहीं इस बार भाईजान कंटेस्टेंट्स से घर वालों के व्यक्तित्व को समझने के लिए कहेंगे। इस टास्क की शुरुआत अभिषेक मल्हान और अविनाश सचदेव से होती है। सलमान दोनों से एक-दूसरे के बारे में अपना राय बताने को कहते हैं। 

विज्ञापन


अविनाश ने अभिषेक को बताया ओवर-स्मार्ट
इसके जवाब में अविनाश ने तुरंत कहा कि जब राय बनाने और साझा करने की बात आती है, तो अभिषेक ओवर-स्मार्ट की तरह व्यवहार करते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह आक्रामक स्वभाव के हैं।

अभिषेक मल्हान ने कही यह बात
वहीं, अविनाश की ओर इशारा करते हुए अभिषेक कहते हैं, "आपके पास स्टैंड है तो आप स्टैंड लेते क्यों नहीं? कन्फ्यूज्ड क्यों रहते हो। इनको पता नहीं है क्या करना है।" इसके बाद अविनाश उनके दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहते हैं, "अगर मैं इतना ही कन्फ्यूज था तो तो तू मेरे पास क्यू आया था।” 
विज्ञापन


बिग बॉस ओटीटी 2 को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया
बता दें कि शनिवार को वीकेंड के वार की शुरुआत रोमांचक तरीके से हुई। सलमान ने बेबिका धुर्वे को जैद हदीद के प्रति अपनी धारणा बदलने की राय दी। इसके बाद उन्होंने घोषणा की कि दर्शकों से शो को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और इसलिए उन्होंने शो को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Bekaboo: अब टीवी पर प्रसारित नहीं होगा 'बेकाबू', शालीन भनोट बोले- डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी रहेगा शो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें