फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश्वर में शुरू हुई भुवन बाम स्टारर ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की शूटिंग, रोहित सराफ और प्रतिभा रांटा भी दिखेंगे साथ

Wed, 08 Oct 2025 06:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Revolutionaries Shoot: प्राइम वीडियो की आगामी सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ का दर्शकों को इंतजार है। इस साल जुलाई में इसका फर्स्ट लुक सामने आया था और अब इसकी शूटिंग शुरू हो गई है। फिलहाल महेश्वर में इसे फिल्माया जा रहा है।
विज्ञापन
‘द रिवोल्यूशनरीज’ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ में आजादी की क्रांति की कहानी परदे पर दिखाई देगी। जुलाई में जब इसका फर्स्ट लुक सामने आया, तभी से दर्शक इसे लेकर उत्साहित हैं। अब इस सीरीज को लेकर अपडेट यह है कि मध्य प्रदेश के महेश्वर में इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस सीरीज में भुवन बम, रोहित सराफ और प्रतिभा रांटा जैसे कमाल के कलाकार नजर आएंगे।

विज्ञापन

ये सितारे हैं ‘द रिवोल्यूशनरीज’का हिस्सा
‘द रिवोल्यूशनरीज’ को एमी प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले बनाया जा रहा है। निखिल आडवाणी हैं ने इसके निर्देशन की कमान संभाली है। आज बुधवार से इसकी शूटिंग महेश्वर में शुरू हुई है। भुवन बम, रोहित सराफ और प्रतिभा रांटा के अलावा कुछ विदेशी तकनीकी विशेषज्ञ भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।
 

कब रिलीज होगी सीरीज?
इस सरीज की कहानी संजीव सान्याल की किताब ‘रिवोल्यूशनरीज: द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वन इट्स फ्रीडम’ पर आधारित है।  ‘द रिवोल्यूशनरीज’ एक पीरियड ड्रामा सीरीज है, जिसमें आजादी में भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों के योगदान को नए नजरिए से दिखाया जाएगा। सीरीज 2026 में ओटीटी पर रिलीज होगी। इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा।

यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टारर का बड़ा एलान, 2026 से ब्रिटेन में बनाई जाएंगी तीन ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्में
 
विज्ञापन

कब तक चलेगी शूटिंग?
महेश्वर में इस सीरीज की शूटिंग 13 अकतूबर तक चलेगी। सीरीज की शूटिंग के लिए नर्मदा घाट क्षेत्र, किला परिसर, अहिल्या काशी विश्वनाथ घाट, रेवा सोसायटी और नर्मदा पार स्थित ग्राम नावड़ातौड़ी जैसी अनोखी लोकेशन को चुना गया है। बताते चलें कि महेश्वर पहले भी कई हिंदी फिल्मों की पसंदीदा शूटिंग लोकेशन रहा है। यहां अब तक महाशिवरात्रि (1970), अशोका द ग्रेट, गौतमीपुत्र शातकर्णी, तेवर, मणिकर्णिका, पैडमैन, दबंग 3, कलंक, और यमला पगला दीवाना जैसी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें