फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सलमान खान की इस एक्ट्रेस का वीडियो वायरल, लोग बोले- पहचानना मुश्किल; प्रेंग्नेसी को लेकर लगे कयास

Sat, 29 Nov 2025 06:19 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Actress Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सलमान खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुकी अभिनेत्री नजर आ रही हैं। जानिए कौन है वो एक्ट्रेस। 

विज्ञापन
सलमान खान और भूमिका चावला - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिसे देख नेटिजंस के मन में कई सवाल उठने लगते हैं। अब एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक समय सलमान खान के साथ फिल्म कर चुकी एक्ट्रेस नजर आ रही हैं। उन्हें देखते ही यूजर्स की तरह-तरह प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ तो उन्हें पहचान नहीं पा रहे और कुछ उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल कर रहे हैं। देखें वीडियो। 

कौन हैं वो अभिनेत्री?

विज्ञापन

वायरल हो रहे वीडियो में कोई और नहीं, बल्कि फिल्म 'तेरे नाम' की मशहूर अभिनेत्री भूमिका चावला हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति और बच्चे के साथ दिख रही हैं। इसके साथ ही वीडियो में अभिनेत्री का पेट बाहर निकला लग रहा है, जिसे देख यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि एक वीडियो और सामने आया है, जिसमें वह अपने पेट डॉग को लिए हुए दिख रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पैपराजी से फोटोज भी क्लिक कराई। 
 

 


नेटजिंस ने कहा- क्या वह प्रेग्नेंट हैं?
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने सवाल किया, 'क्या वह प्रेग्नेंट हैं?' दूसरे यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'पहचानना मुश्किल हो रहा है और उम्र में ज्यादा हो गई है।' एक और यूजर ने बोला- 'निर्जरा को कैसे कोई भूल सकता है।' इसके अलावा एक अन्य ने कहा, ‘राधे भैया की निर्जरा।’ इतना ही नहीं तमाम यूजर्स अभिनेत्री को फिल्म 'तेरे नाम' के लिए याद कर रहे हैं। कुछ ने कहा कि ये बुहत ही सिंपल हैं।

विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: यामी गौतम ने कुछ इस अंदाज में मनाया 37वां जन्मदिन, केक काटते हुए साझा किया वीडियो; बोलीं- घर से दूर होकर भी…


एक नजर भूमिका चावला के करियर पर
भूमिका चावला ने साल 2001 से अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत की थी। 24 साल के लंबे करियर में अभिनेत्री ने हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी और पंजाबी फिल्मों में काम किया और खूब सुर्खियां बटोरीं। अभिनेत्री ने 2003 में बॉलीवुड फिल्म 'तेरे नाम' की, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म में दर्शकों को भूमिका चावला और सलमान खान की केमिस्ट्री खूब पसंद आई थी। एक्ट्रेस ने इसमें 'निर्जरा' की भूमिका निभाई थी। इसके बाद अभिनेत्री ने कई और फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस की कुछ पिछली फिल्मों की बात करें, तो वह 'किसी का भाई किसी की जान', ‘एमएस धोनी अनटोल्ड स्टोरी’ फिल्म में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें