फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रोलिंग के बाद भूमि पेडनेकर ने मारा यू-टर्न? अभद्र भाषा इस्तेमाल करने वाली युवती के बचाव में कही ये बात

Mon, 03 Aug 2026 09:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhumi Pednekar Video: अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने बीते दिन एक वीडियो साझा कर छात्र प्रदर्शनों में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने का विरोध किया था। इस पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। इसके बाद भूमि पेडनेकर का एक और वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर जंतर मंतर पर हुए छात्र आंदोलन में कुछ युवाओं ने कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। इसकी हर तरफ आलोचना हो रही है। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी बीते दिन एक वीडियो साझा करके छात्र आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा का विरोध किया। इस पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। इसके बाद आज सोमवार को भूमि ने एक और वीडियो साझा किया है।

विज्ञापन


युवा छात्रा को मिल रही धमकियों पर भूमि क्या बोलीं?
भूमि पेडनेकर ने अपने हालिया वीडियो में प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल करने वाली एक नाबालिग छात्रा का बचाव किया है। उन्होंने छात्रा को मिलने वाली धमकियों की निंदा करते हुए कहा है कि यह स्वीकार्य नहीं है। रेप और जान से मारने की धमकियां किसी भी तरह से मंजूर नहीं। न ही इस तरह की नेगेटिविटी। आइए, यह सब बंद करें।

विज्ञापन

भूमि ने लोगों से की एकजुट होने की अपील
वीडियो में भूमि पेडनेकर ने कहा है कि उन्होंने इंटरनेट पर एक वीडियो देखा, जिसमें एक युवा लड़की इंटरव्यू दे रही थी। यह वही बच्ची थी, जो छात्र प्रदर्शन का हिस्सा थी। वीडियो वायरल होने के बाद से उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। भूमि पेडनेकर ने लोगों से बच्ची का ऑनलाइन उत्पीड़न बंद करने, मानसिक सेहत का ध्यान रखने और नफरत के बजाय एकजुट होकर अपनी बात रखने की अपील की है। भूमि ने कहा, 'हम सब बस एक ही चीज चाहते हैं कि देश की तरक्की हो। देश का भला हो। अगर हम सब एकजुट होकर, एकता के साथ अपनी बात सही तरीके से रखेंगे, तभी हम सच में सकारात्मक बदलाव देख पाएंगे'।
 


नेटिजंस ने भूमि से क्या कहा?
अभिनेत्री के इस वीडियो पर भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इसे यूजर्स 'डैमेज कंट्रोल' का नाम दे रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स भूमि को सुझाव दे रहे हैं कि वे अपने अभिनय पर ध्यान दें। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि भूमि को अपने फॉलोअर्स कम होने का आभास हुआ है, शायद इसलिए उन्होंने दूसरा वीडियो शेयर किया है। वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'भूमि प्लीज अब आप रील्स साझा करनी बंद करिए'।

क्यों फूटा भूमि पर नेटिजंस का गुस्सा?
सवाल है कि आखिर भूमि पेडनेकर को ट्रोल क्यों किया जा रहा है? दरअसल, बीते दिन उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा की आलोचना की थी। भूमि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो जारी कर कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल बिल्कुल गलत है। इस पर भी उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें