'समय बड़ा बलवान होता है'
बच्चन साहब ने आगे अपने ब्लाॅग में लिखा, '2 अगस्त की बातें ... बहुत कम लोगों को इसका ज्ञान है, पर जितनों ने भी लिख कर अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं, मैं हृदय से अपना आभार व्यक्त करता हूं। क्योंकि ये आप सबकी प्रार्थनाएं थीं, जिससे संभव हुआ कि आज मैं आप सब से इस माध्यम के द्वारा, अपना आभार प्रकट कर सकूं। समय बड़ा बलवान होता है। और आज का समय सदा आप सबकी प्रार्थनाओं की वजह से संभव हो पाया है। अब समय हो गया है केबीसी के पहले दिन की रिकॉर्डिंग का। तो मैं चला, एक और चुनौती का सामना करने, आप सबके आशीर्वाद और स्नेह के साथ।'
'कुली' के सेट पर घायल हुए थे अमिताभ
- फोटो : X
क्यों मनाते हैं दूसरा जन्मदिन?
दरअसल, 1983 को अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘कुली की शूटिंग को दौरान जानलेवा हादसा हुआ था। एक एक्शन सीन के दौरान टाइमिंग मिस होने से उनके सह-कलाकार पुनीत इस्सर का मुक्का और टेबल का कोना सीधे अमिताभ के पेट पर पड़ा।
आनन-फानन में बच्चन साहब को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका गंभीर ऑपरेशन हुआ, उन्हें क्लिनिकली डेड तक घोषित किया गया था। इस खतरनाक हादसे के बावजूद वह चमत्कारिक ढंग से बच निकले इसीलिए आज के दिन वह अपना दूसरा जन्मदिन मनाते हैं। इस रिकवरी के लिए वो हमेशा अपने लाखों फैंस की प्रार्थनाओं को श्रेय देते हैं।
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। इसमें प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसके साथ वह केबीसी के 18 वें सीजन में भी नजर आएंगे।