परफॉर्मेंस के दौरान गिर गईं भूमि
बॉलीवुड बबल से बातचीत के दौरान भूमि पेडनेकर ने कहा कि वह 'दम लगा के हईशा' के लिए एक लाइव परफार्मेंस होस्ट कर रही थीं। इसमें वह 'ओले ओले' गाने में सैफ अली खान से मिलीं। तभी उनका बैलेंस बिगड़ा और वह 25 से 30 हजार लोगों के सामने गिर पड़ीं। जैसे ही वह गिरीं सारे लोग उन पर हंसने लगे। हालांकि उनको इस पर हंसी नहीं आई। हालांकि, अब वह इस बात को सोंचकर हंसती हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Chhaava: 'भाई को छील कर रख दिया...', छावा के क्लाइमैक्स सीन में विक्की कौशल की हालत देख दुखी हो गए विनीत कुमार
फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में हर्ष गुजराल, अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत, भूमि पेडनेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
बहुत भुलक्कड़ हैं भूमि
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए भूमि ने बताया कि वह असल जिंदगी में बहुत भुलक्कड़ हैं। उन्होंने बताया कि वह पांच मिनट में चीजों को भूल जाती हैं। वह बात करते हुए भी भूल जाती हैं कि वह क्या कहना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि भुलक्कड़पन उनके लिए बहुत ही मुश्किल पैदा कर रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: Aadar-Alekha: मेहंदी समारोह की स्पीच के बाद ट्रोल हुए आदर जैन, यूजर्स बोले- आपने बस तारा के साथ खिलवाड़ किया
'मेरे हसबैंड की बीवी' फिल्म के बारे में
फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' कल यानी 21 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। ये फिल्म लव ट्राएंगल पर आधारित है।