फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajpal Yadav: 'भूल भुलैया' की सफलता पर बोले राजपाल यादव, कहा- लोगों को पसंद आए इसके किरदार

Sun, 27 Oct 2024 12:58 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा रहे राजपाल यादव, इसके तीसरे भाग में भी नजर आने वाले हैं। हाल में ही अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए बताया कि उन्हें ये उम्मीद नहीं थी कि भूल भुलैया इतनी बड़ी सफल साबित होगी। 
विज्ञापन
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajpalofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी हिंदी फिल्मों की लोकप्रिय हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी हैं। इसके तहत रिलीज हो चुकी दोनों भागों में अभिनेता राजपाल यादव ने छोटे पंडित की भूमिका निभाकर दर्शकों को खूब हंसाया है। अब एक बार फिर से अभिनेता इस फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त 'भूल भुलैया 3' में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने अनुमान नहीं था कि पहली फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल होगी,  क्योंकि टीम ने जोखिम उठाते हुए हॉरर-कॉमेडी शैली के साथ प्रयोग किया था।

विज्ञापन


'भूल भुलैया' के बड़ी सफलता की नहीं थी उम्मीद- राजपाल यादव
जूम के साथ एक इंटरव्यू के दौरान राजपाल यादव ने साल 2007 से 2024 तक भूल भुलैया फ्रेंचाइजी के हिस्सा होने को लेकर बात की। अभिनेता ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि भूल भुलैया सफल होगी, क्योंकि यह प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित पहली हॉरर कॉमेडी थी। अभिनेता ने कहा, "उस वक्त लगा नहीं था कि इतना चलेगा। प्रियदर्शन जी के साथ फिल्मों का दौर चल रहा था। मेरी, अक्षय कुमार, परेश रावल और प्रियन जी की टीम बनी थी। भूल भुलैया पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म थी, पता नहीं था क्या होगा।” 

CID 2: हिल गई है ‘सीआईडी’ की नींव, दोस्त बने दुश्मन! आखिर अभिजीत ने क्यों मारी दया को गोली? ट्रेलर हुआ जारी
विज्ञापन

दर्शकों को फिल्म और उसके किरदार आए पसंद- राजपाल यादव
बता दें कि साल 2007 में रिलीज होने के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। दर्शकों को फिल्म और उसके किरदार बहुत पसंद आए थे। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, राजपाल ने आगे कहा, “वो किरदार और मंजुलिका की जोड़ी क्या खूब थी। महज 5-6 सीन, जब भूल भुलैया 2 बनी, दुनिया ने उसके किरदारों को पसंद कर लिया। अब भूल भुलैया 3 भी बन गई।” अब इस के तीसरे किस्त में दर्शकों को एक बार फिर से राजपाल यादव के शानदार अभिनय का जलवा देखने को मिलने वाला है। 
विज्ञापन


Surbhi jyoti: सुरभि ज्योति के हाथ पर रची सुमित सूरी के नाम की मेहंदी, अभिनेत्री ने साझा कीं मनमोहक तस्वीरें
'भूल भुलैया 3' में आएंग नजर 
बात करें 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की, तो इसकी पहली किस्त साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था। फिल्म में अक्षय कुमार, राजपाल यादव, विद्या बालन आदि कलाकार नजर आए थे। इसके बाद साल 2022 में इसका दूसरा भाग रिलीज हुआ था, जिसे अनीस बज्मी ने निर्देशित किया था। फिल्म में कार्तिक आर्यन, किया आडवाणी, तब्बू, राजपाल यादव आदि कलाकार नजर आए थे। अब इसके तीसरे भाग में एक बार फिर कार्तिक आर्यन और राजपाल यादव साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। Pankaj Tripathi: पंकज की मां को आज भी स्वीकार नहीं उनकी पत्नी! आखिर क्या है वजह?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें