कब हुई पवन सिंह और ज्योति की शादी?
पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात करें तो इनकी शादी साल 2018 में हुई थी। ज्योति, पावर स्टार पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली पत्नी नीलम अब इस दुनिया में नहीं हैं। कथित तौर पर नीलम ने 2015 में आत्महत्या कर ली थी। ज्योति सिंह के साथ भी पवन सिंह के रिश्ते एक मोड़ पर जाकर खराब हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2022 से दोनों तलाक के मुकदमे में उलझे हैं। घरेलू विवाद के बीच ज्योति सिंह का पोस्ट सवाल खड़ा करता है कि क्या दोनों के बीच सब ठीक हो गया है?