मोनालिसा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा से लेकर मनीषा रानी तक हर कोई अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दे रहा है। ये सभी अभिनेत्रियां होली के रंगों में रंगी हुई हैं। इन सभी का यह वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
मनीषा रानी
मनीषा रानी का भी होली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा को रंग लगाती और गले मिलती नजर आ रही हैं। इन दोनों अभिनेत्रियों का यह वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर होली के शुभ अवसर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ अक्षरा ने लिखा, 'होली स्पेशल-पड़ोसी की एंट्री, रंग, खाना और फुल-ऑन हंगामा की गारंटी।' इस वीडियो के जरिए अक्षरा ने अपने फैंस को होली की बधाई दी है।
नेहा मलिक
नेहा मलिक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ नेहा ने अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। नेहा का यह होली लुक उनके फैंस को काफी हॉट लग रहा है।