फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Song: अनजानी शादी में भोजपुरी सॉन्ग 'पतली कमरिया' पर झूमे स्कूली बच्चे, डांस करते वीडियो हुआ वायरल

Tue, 14 Mar 2023 09:33 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भोजपुरी गाने पतली कमरिया पर स्कूल के बच्चे जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Bhojpuri Song - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया आज के दौर में एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां पर आसानी से किसी भी प्रकार का वीडियो वायरल हो जाता है। सोशल मीडिया पर कई बार लोग रातों रात फेमस हो जाते हैं तो कई बार इसी के कारण बर्बाद भी हो जाता हैं। वहीं, भोजपुरी सिनेमा की बात करें तो इन दिनों इसके गाने काफी वायरल हो रहे हैं। लोगों को भोजपुरी गाने और उनका म्यूजिक काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भोजपुरी गाने पर स्कूल के बच्चे जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


पतली कमरिया पर बच्चों ने जमकर किया डांस
भोजपुरी गाना पतल कमरिया, जब रिलीज हुआ था, तभी से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वहीं, अब इस गाने पर स्कूल के बच्चे डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल यह गाना उस दौरान बज रहा था, जब रास्ते से एक बारात निकल रही थी। साथ ही वहां पर स्कूल की बस भी खड़ी थी। हालांकि उस गाने पर बाराती नहीं नाच रहे थे, लेकिन बस के अंदर बैठे हुए छोटे छोटे बच्चों ने जमकर डांस करना शुरू कर दिया था। स्कूल के सभी बच्चे इस गाने में थिरकते हुए नजर आ रहे थे, तो फिर क्या था। बारातियों को भी देखकर काफी अच्छा लगा और वह भी उन बच्चों के साथ नाचने लगे थे।

Javed Akhtar: उर्दू भाषा को लेकर जावेद अख्तर की खरी-खरी, बोले, 'ये भारत की भाषा, पाकिस्तान तो...
विज्ञापन
विज्ञापन




बारातियों के चेहरे पर आई मुस्कान
इस गाने पर अक्सर हमने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इंस्टाग्राम यूट्यूब आदि पर लोगों के वीडियोज देखे हैं। यहां तक की बॉलीवुड, भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी इस गाने पर डांस करते हुए नजर आए हैं। बच्चों के डांस का यह वायरल वीडियो दर्शन पाठक नामक युवक ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। इस वीडियो में युवक ने कैप्शन में लिखा है-जीवन का असली आनंद। बच्चों ने उस दौरान डांस का भी आनंद लिया और वहां खड़े बारातियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी थी। 

Rang De Basanti Bhojpuri: कश्मीर पहुंची फिल्म ‘रंग दे बसंती’ की टीम, इस हीरोइन की हो रही भोजपुरी में लॉन्चिंग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें