फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravi Kishan Meme: रवि किशन के वायरल होने से परेशान हुईं पत्नी, अभिनेता को कमरे में बंद करने की बनाई प्लानिंग?

Wed, 12 Aug 2026 06:39 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ravi Kishan: रवि किशन ने अपनी पत्नी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि उनकी पत्नी उन्हें एक कमरे में बंद करके रखना चाहती है। जानिए क्या है इसकी वजह?
विज्ञापन
पत्नी के साथ रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन इन दिनों कई वजहों से चर्चा में हैं। वह अपने इंटरव्यू और बाइट्स में कही गई बातों से मीम वर्ल्ड में खूब चर्चा में आ चुके हैं। इसके चलते अभिनेता सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं।
विज्ञापन

आलम यह है कि हर रोज रवि किशन का कोई ना कोई नया वीडियो या हरकत वायरल होती है, जिस पर मीम बनते हैं। अब उनको मिल रही इस शोहरत पर पत्नी प्रीति शुक्ला का मजेदार रिएक्शन सामने आया है।

पत्नी ने किया मजाक
रवि किशन ने हाल ही में बताया कि उनकी बढ़ती शोहरत को देखकर पत्नी ने मजाक में उन्हें घर में बंद करने तक की सलाह दी है। ऐसा इसलिए ताकि वह घर से बाहर ना निकलें और उनकी हरकतें वायरल ना हो सकें।
विज्ञापन

पत्नी के साथ रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
घर में बंद करने की दी सलाह
एक इंटरव्यू में रवि किशन ने अपनी पत्नी प्रीति की प्रतिक्रिया के बारे में बताया। रवि ने कहा, 'पत्नी ने मुझसे कहा कि आप जब भी घर से कदम बाहर निकालते हैं, इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। पत्नी ने बच्चों से कहा इन्हें इसी कमरे में बंद कर देना चाहिए, ताकि न यह बाहर जा सकें और न ही सोशल मीडिया पर वायरल हो सकें।'

Ravi Kishan Memes: सोशल मीडिया पर क्यों छाए रवि किशन? यहां देखें अभिनेता पर बने टॉप 7 मीम्स

पत्नी ने 'बिग बॉस' में भेजा
  • रवि किशन ने इस दौरान उस दौर को भी याद किया जब वह थोड़ा घमंडी होने लगे थे।
  • उनके मुताबिक वह एक दौर में वह एक साथ 17 फिल्मों में काम कर रहे थे।
  • वह कई शिफ्ट में काम कर रहे थे जिसके चलते उनके अंदर घमंड आने लगा था।
  • उस वक्त उनकी पत्नी को लगा कि उनका दिमाग थोड़ा खराब हो रहा है।
  • इसके बाद पत्नी ने उन्हें तीन महीने के लिए 'बिग बॉस' में भेजा, जहां उनका नजरिया बदल गया।
विज्ञापन

रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
वर्कफ्रंट पर क्या कर रहे रवि किशन? 
रवि किशन ने 1993 में प्रीति शुक्ला से शादी की थी। दोनों के चार बच्चे हैं। उनकी बेटियों के नाम हैं रीवा, इशिता और तनिष्का है। बेटे का नाम सक्षम है।
करियर फ्रंट की बात करें तो रवि किशन जल्द ही 'मिर्जापुर: द मूवी' में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें