फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पवन सिंह ने जन्नत जुबैर के साथ लगाए ठुमके, सुनाया दर्द भरा किस्सा; देखें वायरल वीडियो

Wed, 12 Aug 2026 05:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Singh And Jannat Zubair: भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने जन्नत जुबैर के साथ ठुमके लगाए हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पवन सिंह ने प्यार से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है।
विज्ञापन
जन्नत जुबैर, पवन कल्याण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी के खुलासे को लेकर चर्चा में हैं। उनका नया शो 'भोजपुरी बवाल' का नया प्रोमो चर्चा में है। इस प्रोमो में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर जन्नत जुबैर खास मेहमान बन कर आईं। उन्होंने कलाकारों के साथ बातचीत की। यही नहीं उन्होंने पवन सिंह के साथ ठुमके भी लगाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन

जन्नत जुबैर, - फोटो : सोशल मीडिया
पवन सिंह ने सुनाया किस्सा
प्रोमो वीडियो में जन्नत जुबैर ने भोजपुरी सितारों की निजी जिंदगी के बारे में बात की। जब बात प्यार और दिल के मामले की आई तो पवन सिंह ने एक बेहतरीन किस्सा शेयर किया।

पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
दिल की बात जुबां पर आई
पवन सिंह ने जन्नत जुबैर को बताया 'मुझे किसी को आई लव यू बोलने में कम से कम डेढ़ साल का वक्त लगा था। कमाल की बात तो यह है कि वह प्यार बाद में खत्म भी हो गया। मैंने जिसे भी शिद्दत से चाहा, वह आखिर में मुझे मिल नहीं पाया।'

पवन की बात सुन हैरान हुईं जन्नत
पवन सिंह के मुंह से इस तरह की बातें सुनकर जन्नत हैरान हो गईं। सोशल मीडिया पर उनके रिएक्शन वायरल हो गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पवन सिंह अक्सर अपनी निजी जिंदगी के बारे में कम ही बात करते हैं।
 
विज्ञापन

जन्नत के साथ पवन ने लगाए ठुमके
इसके बाद पवन सिंह ने अपने गाने 'राजा जी के दिलवा' पर जन्नत जुबैर के साथ ठुमके लगाए हैं। दोनों के ठुमकों ने फैंस का दिल जीत लिया है। दोनों कलाकारों का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें