फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता रवि किशन के लिए भावुक हुईं बेटी रीवा, लिखा- 'आप ही मेरे सबसे सच्चे साथी हैं'

Thu, 02 Jul 2026 12:22 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ravi Kishan: रवि किशन की बेटी रीवा ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के लिए एक भावुक संदेश साझा किया है। रीवा किशन ने रियलिटी शो 'द अलायंस' को लेकर यह खास बात लिखी है।
विज्ञापन
1 of 6
रवि किशन और रीवा किशन - फोटो : इंस्टाग्राम
भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की बेटी और अभिनेत्री रीवा किशन ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के लिए एक बेहद भावुक संदेश लिखा है। हाल ही में दोनों को रियलिटी शो 'द अलायंस' में एक साथ देखा गया था। इस शो से पिता के जाने के बाद रीवा ने उनके प्रति अपना प्यार और सम्मान जाहिर किया है।
विज्ञापन

2 of 6
रवि किशन और रीवा किशन - फोटो : इंस्टाग्राम
रीवा ने पिता रवि के साथ साझा की खास तस्वीरें
रीवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर उनके बचपन की है, जिसमें वह अपने पिता रवि किशन की गोद में बैठकर मुस्कुरा रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर हाल ही की है, जिसमें पिता-बेटी की जोड़ी एक साथ बेहद खुश नजर आ रही है।
विज्ञापन

3 of 6
रीवा किशन - फोटो : इंस्टाग्राम
रीवा का दिल छू लेने वाला संदेश
इन तस्वीरों के साथ रीवा ने पिता रवि किशन के लिए एक भावुक संदेश भी लिखा है। रीवा ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'भले ही आपने रियलिटी शो 'द अलायंस' शो छोड़ दिया हो, लेकिन हमारा रिश्ता उस पल से अटूट है, जब आपने मुझे पहली बार गोद में लिया था।'

4 of 6
रवि किशन और रीवा किशन - फोटो : सोशल मीडिया
'मेरे सबसे सच्चे साथी'
रीवा ने आगे लिखा, 'आपने हमेशा मेरी रक्षा की, मेरा मार्गदर्शन किया और मुझे ढेर सारा प्यार दिया। आप मेरे सबसे सच्चे साथी हैं और इस जिंदगी में मुझे सिर्फ आपके ही साथ की जरूरत है। रियलिटी शो 'द अलायंस' में मेरे साथ वक्त बिताने के लिए शुक्रिया। मैं आपके और महादेव के लिए हमेशा अपना बेस्ट देने का वादा करती हूं।'
विज्ञापन

5 of 6
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
रवि किशन ने क्यों छोड़ा शो?
रवि किशन रियलिटी शो 'द अलायंस' में करीब एक हफ्ता रहे। जब वह शो से विदा हुए, तो बाकी प्रतियोगी भी भावुक हो गए। शो छोड़ने की वजह बताते हुए रवि किशन ने कहा, 'आप सभी ने मुझे बहुत प्यार और सम्मान दिया। रीवा जानती है कि आज तक किसी ने मेरे आंसू नहीं देखे। मैं यहां जिस काम के लिए आया था, वह मैंने पूरा किया। अब मुझे अपने कर्तव्य के लिए वापस जाना होगा, क्योंकि जनता ने मुझे वोट देकर चुना है। मैं वापस गोरखपुर जा रहा हूं और वहीं रहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
'द मिर्जापुर मूवी' में नजर आएंगे रवि किशन
रवि किशन आज सिनेमा जगत का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने 1990 के दशक में 'आतंक', 'आर्मी' और 'जख्मी दिल' जैसी हिंदी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में काम करने के बाद उन्हें असली पहचान भोजपुरी सिनेमा से मिली। 'सैयां हमार' और 'पंडित जी बताई ना ब्याह कब होई' जैसी सुपरहिट फिल्मों ने उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा स्टार बना दिया।

पिछले कुछ साल में रवि किशन ने वेब सीरीज और हिंदी फिल्मों में भी कमाल का काम किया है। फिल्म 'लापता लेडीज' और वेब सीरीज 'खाकी द बिहार चैप्टर' में उनके अभिनय की लोगों और आलोचकों ने जमकर तारीफ की है। अब जल्द ही रवि किशन 'द मिर्जापुर मूवी' में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: 'ईठा' में विठाबाई नारायणगावकर के किरदार के लिए श्रद्धा कपूर ने वसूल की मोटी रकम, फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें