विरोध करने पर दी मारने की धमकी
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि कुछ दिन पहले युवती इंस्टाग्राम के जरिए महेश पांडे नाम के शख्स के संपर्क में आई थी, जिसने उसे भोजपुरी सिनेमा में काम ऑफर किया। 29 जून को उसने इंटरव्यू लेने के बहाने गुरुग्राम के उद्योग विहार इलाके स्थित एक होटल में बुलाया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने कमरा बुक किया हुआ था। युवती से कुछ सवाल पूछने के बाद महेश अचानक से शराब पीने लगा। यह देखकर युवती उठकर जाने लगी तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया और रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवती ने बुधवार को मामले पुलिस से शिकायत की।
इसे भी पढ़ें- Bawaal Review: अज्जू भैया के नाम लिखैया की चिट्ठी, गिन गिनकर उधेड़े इतिहास के अध्यापक के तार
फर्जी आईडी से बुक कराया था कमरा
आरोपी महेश पांडे गुरुग्राम के चकरपुर एरिया का रहने वाला बताया गया है। युवती का आरोप है कि उसने होटल में भी सुभाष नाम की फर्जी आईडी से रूम बुक कराया था। मामले में उद्योग विहार थाना में रेप, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।