रानी ने लिखा- 'बचपन कभी नहीं लौटता'
रानी चटर्जी ने आज गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है, जो तब की है, जब रानी महज आठ वर्ष की थीं। पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा है, 'आठ साल की मैं यानी रानी चटर्जी। बचपन कभी लौटकर नहीं आता'। रानी जींस और रेड कलर का टॉप पहने दिख रही हैं। उनके चेहरे पर मासूमियत साफ नजर आ रही है।
रानी चटर्जी की डेब्यू फिल्म
भोजपुरी इंडस्ट्री की लेडी सिंघम के नाम से लोकप्रिय रानी चटर्जी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में फिल्म 'ससुरा बड़ा पइसावाला' से की थी। इस फिल्म में मनोज तिवारी लीड रोल में नजर आए थे। डेब्यू के वक्त रानी की उम्र 15 से 16 साल के करीब थी। पहली ही फिल्म से रानी इंडस्ट्री में छा गईं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। तब से लेकर अब तक रानी का दबदबा कायम है।
चर्चित फिल्मों में काम कर चुकी हैं रानी
रानी ने मनोज तिवारी से लेकर, पवन सिंह, रवि किशन और खेसारी लाल यादव तक, भोजपुरी सिनेमा के चर्चित सितारों के साथ काम किया है। 3 नवंबर 1989 को जन्मीं रानी का असली नाम सबीहा शेख है। रानी चटर्जी ने बंधन टूटे ना, दामाद जी, सीता, देवरा बड़ा सतावेला, दिलजले, छैला बाबू जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।