रानी चटर्जी का पोस्ट
रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक शानदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वे केक काट रही हैं और उनके साथ एक बच्चा भी दिख रहा है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'मेरे जन्मदिन को अपने प्यार और आशीर्वाद से खास बनाने के लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं हमेशा इसके लिए आभारी रहूंगी। #2025 धन्यवाद।'
रानी की नेटवर्थ
रानी भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानी एक फिल्म के लिए 20-30 लाख रुपये लेती हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 37-40 करोड़ रुपये बताई जाती है।
यह भी पढ़ें: कटरीना को याद करते हुए अक्षय ने शेयर किया वीडियो, ‘वेलकम टू द जंगल’ की दिखी झलक; साथ नजर आई यह हॉट एक्ट्रेस