'एक बिहारी सौ पे भारी' सॉन्ग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
व्यूज की हो रही बरसात
पवन सिंह का गाना 'एक बिहारी सौ पे भारी' आज मंगलवार को वेव म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इसे पवन सिंह और गोल्डी यादव ने गाया है। यह गाना पवन सिंह और अभिनेत्री रुबा खान पर फिल्माया गया है। इस गाने के बोल राजकुमार प्रियदर्शी ने लिखे हैं। पवन सिंह के इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
'एक बिहारी सौ पे भारी' सॉन्ग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
हाथ में बंदूक मुंह में गुबाल दबाए पवन ने दिखाया स्वैग
इस गाने में पवन सिंह का स्वैग देखने लायक है। हाथ में बंदूक थामे और मुंह में फूल दबाए वे एक्शन और रोमांस दोनों अंदाज से दिल जीत रहे हैं। पवन सिंह और रुबा खान की केमिस्ट्री भी शानदार है। गाने को दर्शकों से अच्छे रिएक्शन मिल रहे हैं।
15 साल की अभिनेत्री से पहले लीक हो चुका है इन भोजपुरी एक्ट्रेस का MMS; जमकर हुआ था हंगामा, देनी पड़ी थी सफाई
चुनावी थीम वाला सॉन्ग भी हुआ वायरल
'एक बिहारी सौ पे भारी' सॉन्ग से पहले पवन सिंह का हाल ही में चुनावी थीम वाला सॉन्ग ‘जोड़ी मोदी नितीश के हिट होई’ भी खूब चर्चा में रहा। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी की तारीफ की। दिलचस्प बात यह है कि उनके नए गाने की बीट और म्यूजिक 2022 के सुपरहिट सॉन्ग ‘राजाजी के दिलवा’ से प्रेरित है। बता दें कि पवन सिंह, बिहार विधानसभा चुनाव में छपरा सीट से भाजपा उम्मीदवार छोटी कुमारी के लिए रैली और रोड शो कर रहे हैं।