फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khesari Lal Yadav: खेसारी की 'राजा की आयगी बारात' की रिलीज डेट का हुआ एलान, दबंग अवतार में नजर आए अभिनेता

Wed, 07 Dec 2022 07:14 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने की खबरों के बीच खेसारी लाल यादव की नई फिल्म 'राजा की आयगी बारात' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन
राजा की आयगी बारात - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव पिछले काफी दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। अपने गानों के चलते चर्चा में रहने वाले खेसारी पिछले दिनों तब सुर्खियों में आ गए थे, जब अभिनेता ने एक वीडियो के जरिए अपनी बेटी की तस्वीरों के साथ खिलवाड़ और उसको परेशान करने वाली बात का खुलासा किया था। खेसारी काफी परेशान हो गए थे और उन्होंने यहां तक कह दिया था कि वह बहुत जल्द इंडस्ट्री छोड़ देंगे। खेसारी लाल यादव के इस एलान से उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी खबर लेकर आए हैं, जिसके बाद सभी के चेहरे फिर से खिल उठेंगे। दरअसल, आज खेसारी लाल यादव की एक नई फिल्म की रिलीज डेट का एलान हो गया है।   

विज्ञापन

दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स ने खेसारी लाल यादव की फिल्म 'राजा की आयगी बारात' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म इसी महीने 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। अभिनेता के फैंस के लिए यह खबर किसी ट्रीट से कम नहीं है। रिलीज डेट के साथ ही मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया है, जिसमें खेसारी लाल यादव का दबंग अंदाज नजर आ रहा है। हाथों में तलवार लिए खेसारी काफी खूंखार लग रहे हैं।  
Bhojpuri: आम्रपाली को छोड़ नीलम गिरी के साथ समय बिताते नजर आए निरहुआ! सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

खेसारी लाल यादव की इस फिल्म में उनके अलावा सुदीक्षा झा, संयुता रॉय, संजय पांडेट जैसे कई सितारे नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से खेसारी लाल यादव दुनिया को अपना एक्शन अवतार दिखाने वाले हैं। आपको बता दें, अभिनेता अपनी सिंगिंग के साथ-साथ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए भी मशहूर हैं। लोगों के बीच उनकी दीवानगी देखने लायक है।  
Wiz Films: विज फिल्म्स की अनटाइटल्ड फिल्म का हुआ एलान, पंकज त्रिपाठी और संजना सांघी निभाएंगे मुख्य किरदार
विज्ञापन

गौरतलब है, पिछले दिनों खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह भावुक दिखाई दे रहे थे। उन्होंने अपने दर्द को लोगों के साथ साझा किया था। खेसारी लाल यादव बीती रात तीन बजे लाइव आए और उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने तक की बात कह डाली थी। इसकी वजह उनका परिवार है। खेसारी का कहना था कि उनके परिवार की फिक्र उन्हें खाई जा रही है। खेसारी लाल यादव ने कहा था, 'अगर आप लोगों को लगता है कि मैं भोजपुरी भाषा के लिए कुछ नहीं कर पाऊंगा तो बता दीजिए। मैं इस इंडस्ट्री को छोड़कर ही चला जाऊंगा। मेरे अंदर इतनी काबिलियत है कि मैं कहीं और जाकर काम कर सकता हूं। मैं केवल आपका मनोरंजन करने के लिए दिन रात मेहनत करता हूं। तबीयत खराब होने पर भी शूटिंग करता हूं, ताकि आप सबका मनोरंजन कर सकूं। भोजपुरी भाषा का नाम रोशन कर सकूं। अगर, जनता को लगता है कि मैं भोजपुरी भाषा के लायक नहीं हूं। मैंने भोजपुरी भाषा के लिए कुछ नहीं किया है तो मैं इस इंडस्ट्री को छोड़कर कहीं और चला जाऊंगा।'
Bade Miyan Chote Miya: अक्षय की 'बड़े मियां छोटे मियां' में हुई इस सितारे की एंट्री, निभाएगा विलेन का किरदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें