फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khiladi: 'खिलाड़ी' बनकर ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार प्रदीप पांडे 'चिंटू', इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Fri, 02 Jun 2023 01:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जियो सिनेमा पर यह फिल्म कोई भी आसानी से देख सकेगा। फिल्म में प्रदीप पांडे 'चिंटू' और सहर अफ्सा मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है।
विज्ञापन
खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदीप पांडे की एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्म 'खिलाड़ी' चार जून को रिलीज होने वाली है। खास बात यह है कि इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं बल्कि सीधा ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।

विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: अब गुजराती फिल्में करना चाहते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अभिनेता ने किया वजह का खुलासा

ऐसे है फिल्म की कहानी
जियो सिनेमा पर यह फिल्म कोई भी आसानी से देख सकेगा। फिल्म में प्रदीप पांडे 'चिंटू' और सहर अफ्सा मुख्य भूमिका में हैं। अनंजय रघुराज द्वारा निर्देशित, खिलाड़ी राहुल की कहानी है, जो एक बहुत ही गरीब परिवार से है। वह अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहा है। कर्ज में डूबा राहुल पैसा कमाने के लिए लंदन जाने का फैसला करता है ताकि वह अपना सारा कर्ज चुका सके क्योंकि अगर उसने कर्ज नहीं चुकाया तो उसे सूर्या की बेटी से शादी करनी होगी जो गांव का बाहुबली (गुंडा) है। 
Raj Kapoor: बॉलीवुड के शोमैन को बेड पर नहीं आती थी नींद, जमीन पर लगता था गद्दा, जानें राज कपूर से जुड़े किस्से
विज्ञापन

दर्शकों को पसंद आया था ट्रेलर
लंदन में, राहुल एक पार्टी में एक भारतीय लड़की प्रतीक्षा से मिलता है। आगे क्या होगा? क्या राहुल और प्रतीक्षा की शादी हो जाएगी? क्या राहुल सूर्या का कर्ज चुका पाएगा? इस फिल्म में कई गाने हैं जो दर्शकं को दिलों को छू सकते हैं। बता दें कि हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यूट्यूब पर इसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। 
K3G: 'कभी खुशी कभी गम' में काजोल नहीं थीं करण जौहर की पहली पसंद, इस एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते थे निर्देशक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें