फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन सिंह का नया गाना माई: मां की ममता और बेशुमार प्यार..., इमोशनल कर देगा पावर स्टार का यह भोजपुरी सॉन्ग

Sat, 03 Oct 2026 09:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Singh New Song Maai: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना आया है। टाइटल है 'माई'। यह गाना पवन सिंह ने अपनी मां को डेडिकेट किया है।
विज्ञापन
पवन सिंह का नया गाना 'माई' रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के गाने खूब पसंद किए जाते हैं। अक्सर उनके गाने तड़क-भड़क वाले होते हैं, जिनमें पावर स्टार एक्ट्रेस के साथ धमाकेदार डांस कर रहे होते हैं या फिर एक्शन का दम दिखा रहे होते हैं। पवन सिंह एक नये गाने 'माई' के साथ हाजिर हुए हैं, लेकिन यह गाना इमोशंस से भरपूर है। जैसा कि टाइटल से साफ है, उन्होंने यह गाना अपनी मां को समर्पित किया है।

विज्ञापन

पवन सिंह का नया गाना 'माई' रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब
मां के साथ गाने में नजर आए पवन सिंह
पवन सिंह अपनी मां पर जान छिड़कते हैं। वे उनके बेहद करीब हैं। अक्सर वे मां के बारे में बात करते हुए भावुक हो जाते हैं। अब उन्होंने मां के लिए अपने प्यार और भावनाओं को एक गाने में बांधा है। दिलचस्प बात यह है कि इस गाने में अभिनेता की मां भी नजर आई हैं। 'माई' के लिरिक्स आपको इमोशनल कर देंगे।

पवन सिंह का नया गाना 'माई' रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब
पवन सिंह की आवाज में सजा है गाना
पावर स्टार का यह गाना आज शनिवार को उनके यूट्यूब चैनल पवन सिंह ऑफिशियल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है। इसके बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं। प्रियांशु सिंह इसके म्यूजिक डायरेक्टर हैं। 

बिग बॉस 20: शो से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति, काजी ने तोहफे में दिया खास गिफ्ट, कौन बना घर का कैप्टन?
विज्ञापन

पवन सिंह का नया गाना 'माई' रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या पवन सिंह की मां की तबीयत खराब है?
पवन सिंह के इस गाने पर नेटिजंस प्यार लुटा रहे हैं। रिलीज के दो घंटे के अंदर ही इस गाने के व्यूज एक लाख पार कर गए हैं। कमेंट बॉक्स में जहां यूजर्स गाने की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ ऐसा भी लिखा है, जिससे उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। कुछ यूजर्स का कहना है कि पवन सिंह की मां की तबीयत खराब है। पावर स्टार के फैंस उनकी मां के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें