11 नवंबर को मिली थी धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोजकों की टीम के सदस्यों में से ही किसी ने अक्षरा को फोन कर रंगदारी मांगी थी। इससे पहले 11 नवंबर की रात को अक्षरा के फोन पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई, जिसमें पहले तो उनसे गाली-गलौज की गई और फिर बाद में 50 लाख रुपये की मांग की गई।
एफआईआर के बाद शख्स गिरफ्तार
जब अभिनेत्री ने पैसे देने से इनकार दिया तो शख्स ने उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद अक्षरा ने दानापुर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए अब एक शख्स को गिरफ्तार किया है।