खेसारी लाल और नमृता मल्ला
- फोटो : इंस्टाग्राम @ saregamahumbhojpuri
रिलीज हुआ खेसारी का नया गाना
खेसारी यादव की आगामी फिल्म 'राजाराम' की रिलीज का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खेसारी का नया गाना ‘कमरिया लॉलीपॉप' आज रिलीज किया गया है। गाने में खेसारी के साथ नम्रता मल्ला भी नजर आ रही हैं। धमाकेदार डांस ने गाने में और जान डाल दी है और ज्यादा धमाल मचा दिया है। धमाकेदार जोडी के दमदार डांस ने गाने में और जान डाल दी है।
खेसारी लाल और नमृता मल्ला
- फोटो : इंस्टाग्राम @ saregamahumbhojpuri
प्रशंसक लुटा रहें जमकर प्यार
'कमरिया लॉलीपॉप' गाने को प्रकाश बारूद ने लिखा है। गाने का म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है। सुरज कटोच इस गाने के डायरेक्टर और गीत टम्टा कोरियोग्राफर हैं। गाना रिलीज होने के साथ ही इस पर प्रशंसकों के रिएक्शन भी आने लगे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, 'अब तबाही आने कोई नहीं रोक सकता'। दूसरे प्रशंसक ने लिखा, 'माहौल बदल जाएगा खेसारी भईया'। साथ ही प्रशंसकों ने गाने में खेसारी के ठुमकों की भी तारीफ की है।
Chhath Puja: भक्तिमय हुआ वातावरण, श्रद्धा में डूबे लोग, भोजपुरी सितारों ने भी मनाया पावन छठ पर्व